नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग में लगातार दूसरी बार टॉप पर रहे, 87.66 मीटर तक भेला फेंक कर गोल्ड किया अपने नाम

25 साल के नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने पिछले महीने मांसपेशियों में खिंचाव के कारण तीन टॉप मुकाबलों में हिस्सा नहीं लिया था। उन्होंने पांच मई को दोहा में अपने करियर के चौथे सर्वश्रेष्ठ 88.67 मीटर के थ्रो के साथ सत्र की शुरुआती डायमंड लीग जीती थी। चोपड़ा आमतौर पर शुरुआती दौर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं, लेकिन शुक्रवार को शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए उन्हें पांचवीं कोशिश का इंतजार करना पड़ा

अपडेटेड Jul 01, 2023 पर 3:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग में लगातार दूसरी बार टॉप पर रहे

ओलंपिक चैंपियन भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) डायमंड लीग (Diamond League) के लुसाने स्टेज में शुक्रवार को 87.66 मीटर की दूरी के साथ लगातार दूसरी बार शीर्ष स्थान हासिल किया। चोट के कारण लगभग एक महीने तक खेल से दूर रहे नीरज, हालांकि अपने 90 मीटर के अपने व्यक्तिगत लक्ष्य को हासिल करने से एक बार फिर चूक गए। लुसाने में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतने वाला उनका ये प्रयास करियर के टॉप 10 प्रदर्शन के बाहर था।

25 साल के चोपड़ा ने पिछले महीने मांसपेशियों में खिंचाव के कारण तीन टॉप मुकाबलों में हिस्सा नहीं लिया था। उन्होंने पांच मई को दोहा में अपने करियर के चौथे सर्वश्रेष्ठ 88.67 मीटर के थ्रो के साथ सत्र की शुरुआती डायमंड लीग जीती थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।