ओलंपिक सहित हर एक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने छोड़ी सुनहरी छाप, अब तक जीत चुके हैं इतने गोल्ड मेडल

25 साल के नीरज चोपड़ा ने रविवार को हंगरी के बुडापेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि पिछले कुछ सालों के दौरान नीरज चोपड़ा ने अलग अलग इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में अपना जलवा बरकरार रखा है। ऐसे में आइये डाल लेते हैं नीरज की उपलब्धियों पर एक नजर

अपडेटेड Aug 28, 2023 पर 2:53 PM
25 साल के नीरज चोपड़ा ने रविवार को हंगरी के बुडापेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) का लगातार शानदार प्रदर्शन जारी है। 25 साल के नीरज चोपड़ा ने रविवार को हंगरी के बुडापेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि पिछले कुछ सालों के दौरान नीरज चोपड़ा ने अलग अलग इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में अपना जलवा बरकरार रखा है। ऐसे में आइये डाल लेते हैं नीरज की उपलब्धियों पर एक नजर।

U20 चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल

नीरज चोपड़ा ने साल 2016 में पहली बार 18 साल की उम्र में पोलैंड के ब्यडगोस्जकज में विश्व U20 चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। इस प्रतियोगिता में नीरज ने 86.48 मीटर का जेवलिन थ्रो किया था।


कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल

इसके ठीक दो साल बाद 2018 में नीरज ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 86.47 मीटर के जेवलिन थ्रो के साथ ही अपना पहला कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडल जीता था। कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज पहले भाला फेंक खिलाड़ी थे। इसके कुछ महीनों बाद ही नीरज ने जकार्ता में आयोजित हुए एशियन गेम्स में भी 88.06 मीटर के जेवलिन थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था।

नीरज चोपड़ा ने रचा एक और नया इतिहास, World Athletics Championship में जीता गोल्ड

टोक्यो ओलंपिक

2021 में आयोजित हुआ टोक्यो ओलंपिक नीरज की जिंदगी का सबसे सुनहरा लम्हा था। ओलंपिक में नीरज ने 87.58 मीटर के जेवलिन थ्रो के साथ सोने के तमगे को अपने नाम किया। इसके साथ ही नीरज सबसे बड़े खेल मंच पर ट्रैक-एंड-फील्ड स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।

डायमंड लीग मीट जीतने वाले पहले भारतीय

साल 2022 में नीरज डायमंड लीग मीट जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने। उन्होंने स्विट्जरलैंड के लुसाने में आयोजित प्रतियोगिता को 89.08 मीटर के थ्रो के साथ जीता। चोपड़ा 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने, जब उन्होंने यूजीन, संयुक्त राज्य अमेरिका में 88.13 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक जीता था।

वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय

साल 2022 में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के एक महीने बाद, चोपड़ा 88.44 मीटर के प्रयास के साथ ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने। 27 अगस्त, 2023 को, चोपड़ा हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में 88.17 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।