IBA Women's World Boxing Championship: भारत की स्टार मुक्केबाज निकहत जरीन (Nikhat Zareen) ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित वूमेन्स वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। निकहत जरीन ने IBA महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीतने के लिए 50 किलोग्राम लाइट फ्लाईवेट वर्ग के फाइनल में वियतनाम की दो बार की एशियाई चैंपियन गुयेन थी टैम (Nguyen Thi Tam) को हराया है। निकहत ने गुयेन थी टैम को 5-0 से हराया। यह उनका लगातार दूसरा वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड मेडल है। जरीन ने भारत को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया है।
