Get App

ODI World Cup 2023 की कर लीजिए एडवांस में तैयारी, ईडन गार्डन में मैच देखने के लिए देने होंगे इतने पैसे

ODI World Cup 2023 की मेजबानी इस बार भारत करने जा रहा है। अगर आप ODI World Cup के कुछ खास मैचों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो ईडन गार्डन ने टिकट की कीमतें जारी कर दी हैं। अपना बजट एडवांस में ही बना लीजिए और पाकिस्तान, बांग्लादेश और भारत के कुछ खास मैचों का आनंद लीजिए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 11, 2023 पर 1:41 PM
ODI World Cup 2023 की कर लीजिए एडवांस में तैयारी, ईडन गार्डन में मैच देखने के लिए देने होंगे इतने पैसे
ODI वर्ल्ड कप भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इसका आखिरी और फाइनल मुकाबला अहमदाबाद स्टेडियम में 19 नवंबर को खेला जाएगा।

ODI Ticket Booking: क्रिकेट के दीवाने ODI World Cup देखने की एडवांस में ही तैयारी कर लें। भारत के कुछ खास स्टेडियम्स इस साल दर्शकों से खचाखच भरने वाले हैं। भारत ODI वर्ल्ड कप अपने नाम करने के लिए पूरी तैयारी कर रहा है। वहीं फैंस इस ऐतिहासिक दृश्य को आंखों से देखने के लिए एडवांस में टिकट बुक करना चाहते हैं। बता दें कि ODI वर्ल्ड कप भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इसका आखिरी और फाइनल मुकाबला अहमदाबाद स्टेडियम में 19 नवंबर को खेला जाएगा।

सेमीफाइनल मुकाबला ईडन गार्डन में

इसी बीच बिना समय गंवाए क्रिकेट एसोसिएशन बंगाल ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए टिकट की कीमतें तय कर दी हैं। ईडन गार्डन में आपको मैच देखने के लिए 900 का टिकट खरीदना होगा। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले सेमी फाइनल के लिए आपको ऊपर वाली सीटों पर बैठने का 900 और सामने वाली सीटों के लिए 3000 B, L ब्लॉक के लिए देने होंगे।

बांग्लादेश की सस्ती टिकट

बाकि के दो मैचों के लिए D, H ब्लॉक 1500 रुपया और C, K ब्लॉक के लिए 2500 रुपए देने होंगे। इस आइकॉनिक स्टेडियम में 63500 लोग एक साथ बैठकर मैच का मजा ले सकते हैं। इस वर्ल्ड कप में इस स्टेडियम में कुल पांच मैच होंगे। इस पूरे वर्ल्ड कप में सबसे कम टिकट के दाम बांग्लादेश के मैच के हैं। बांग्लादेश और क्वालिफाइर 1 के लिए दर्शक रुपए 650 ऊपर वाली सीटों के लिए 1000 D, H और 1500 B, C, K, L ब्लॉक के लिए देने होंगे।

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

पाकिस्तान के मैच को देखने के लिए टिकट की कीमतें निर्धारित

सब समाचार

+ और भी पढ़ें