Paris Olympics 2024: हॉकी सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ भारत 1-0 से आगे

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम फाइनल में पहुंचने के करीब है। उसका मुकाबला सेमीफाइनल में मजबूत जर्मनी से हो रहा है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने टीम के लिए पहला गोल पेनल्टी कॉर्नर पर कर दिया। इसके साथ ही भारत मुकाबले में 1-0 से आगे हो गया है। टीम इंडिया ने तोक्यो में ओलंपिक में जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था

अपडेटेड Aug 06, 2024 पर 11:12 PM
Paris Olympics: हरमनप्रीत सिंह ने भारत को सातवें मिनट में टीम को आगे कर दिया।

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम फाइनल में पहुंचने के करीब है। उसका मुकाबला सेमीफाइनल में मजबूत जर्मनी से हो रहा है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने टीम के लिए पहला गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर कर दिया। इसके साथ ही भारत मुकाबले में 1-0 से आगे हो गया है। टीम इंडिया ने तोक्यो में ओलंपिक में जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। भारत की नजर 44 साल बाद ओलंपिक के फाइनल में जगह बनाने पर है।

पहले क्वार्टर में भारत को मिली बढ़त

भारत के पहले क्वार्टर के शुरुआत में पेनाल्टी कॉर्नर मिल गया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह इस पर गोल नहीं कर पाए। जर्मनी के गोलकीपर ने हरमनप्रीत के शॉट को रोक दिया। इसके तुरंत बाद अगले ही मिनट में भारत को दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिल गया। इस पर भी भारत को गोल नहीं मिला। टीम इंडिया ने लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर गंवा दिए। हरमनप्रीत सिंह ने भारत को सातवें मिनट में टीम को आगे कर दिया। उन्होंने पेनाल्टी कॉर्नर पर शानदार गोल किया।


1980 के बाद फाइनल नहीं खेला है भारत

भारत ने अपने आठ ओलंपिक गोल्ड मेडल में से पिछला गोल्ड 1980 के मास्को खेलों में जीता था। भारत उस ओलंपिक के बाद से मेंस हॉकी के फाइनल में नहीं पहुंचा है। पेरिस में अब टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है। सेमीफाइनल में जीत भारत के लिए सिल्वरमेडल सुनिश्चित करेगी, जिसे उन्होंने पिछली बार 1960 के रोम ओलंपिक में जीता था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।