IPL को देश और दुनिया के हर क्रिकेट प्रेमी तक पहुंचाना हमारा मिशन- नीता अंबानी

Viacom18 नेटवर्क ने 2023 से 2027 तक के लिए IPL के डिजिटल मीडिया राइट्स हासिल कर लिए हैं

अपडेटेड Jun 16, 2022 पर 8:55 AM
Viacom18 को IPL डिजिटल राइट्स मिलने पर RIL की डायरेक्टर नीता अंबानी ने इसे गर्व का पल बताया

वायकॉम18 (Viacom18) ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League (IPL) के 2023 से 2027 के मैचों के लिए कंसोलिडेटेड डिजिटल अधिकारों को हासिल कर लिया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इन अधिकारों को हासिल करने के बाद वायकॉम18 भारत के हर हिस्से में प्रत्येक भारतीय के लिए आईपीएल का प्रसारण उपलब्ध कराएगा। इसमें 6 करोड़ फ्रीडिश घर (60 million FreeDish homes) भी शामिल हैं, जो आज इस लोकप्रिय इवेंट का आनंद लेने में सक्षम नहीं हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की निदेशक नीता अंबानी ने कहा, "हमारा मिशन आईपीएल के आनंदमय अनुभव को क्रिकेट प्रशंसकों तक पहुंचाना है, चाहे वे कहीं भी हों - हमारे देश के हर हिस्से में और दुनिया भर में कहीं पर भी हों।"

वायकॉम 18 को IPL डिजिटल राइट्स मिलने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर नीता अंबानी ने इसे गर्व का पल बताया।


Viacom18 नेटवर्क ने अगले पांच साल यानी कि 2023 से 2027 तक के लिए IPL के डिजिटल मीडिया राइट्स हासिल कर लिए हैं। इसके एक दिन बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर नीता अंबानी ने कहा कि कंपनी इसे देश और दुनिया के हर क्रिकेटप्रेमी तक ले जाना चाहती है। नेटवर्क का लक्ष्य विश्व स्तरीय आईपीएल कवरेज तैयार करना है। उन्होंने यह भी कहा कि आईपीएल भारत में श्रेष्ठता का प्रतिनिधित्व करता है और टूर्नामेंट की पहुंच देश के हर घर तक होगी जो वर्तमान में एक डिजिटल क्रांति के दौर से गुजर रहा है।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

IPL मीडिया राइट्स की ई-नीलामी के बाद पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर नीता अंबानी ने कहा "खेल हमारा मनोरंजन करते हैं, प्रेरणा देते हैं और हमें साथ लाते हैं। क्रिकेट व आईपीएल, भारत और खेलों में श्रेष्ठता का प्रतिनिधित्व करते हैं। यही कारण है कि हमें इस शानदार खेल और इस अद्भुत लीग के साथ अपने जुड़ाव को और मजबूत करने पर गर्व महसूस हो रहा है।"

मंगलवार को Viacom18 ने IPL मीडिया राइट्स के पैकेज बी (डिजिटल मीडिया) के लिए 20,500 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई। यह प्रति मैच 50 करोड़ रुपये है, जिसका भुगतान 410 मैचों के लिए किया जाएगा। Viacom18 ना केवल अगले 5 साल यानी कि 2023 से 2027 तक प्रत्येक IPL मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग करेगा बल्कि दुनिया भर की शीर्ष खेल लीगों का भी प्रसारण करेगा।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।