पाकिस्तान का हाल बेहाल! Champions Trophy 2025 के मैचों के लिए रखी इतनी सस्ती टिकट, भारत में तो लग जाती लाइन

पाकिस्तान में आयोजित होने जा रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों के लिए कितने का होगा सबसे सस्ता टिकट, इसका खुलासा हुआ है। पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूनतम टिकट 1000 पाकिस्तानी रुपए का रखा है, जो भारत के 310 रुपए के बराबर है

अपडेटेड Jan 15, 2025 पर 9:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Champions Trophy 2025 के मैचों के लिए रखी इतनी सस्ती टिकट

Champions Trophy 2025 : अगले महीने होने जा रही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस टूर्नामेंट पाकिस्तान और यूएई में हाईब्रीड मॉडल पर होनी है, जिसमें भारात-पाक समेत कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों देशों ने अब तक आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम का एलान नहीं किया है। चैंपिंयस ट्ऱॉफी के तैयारियों के बीच पाकिस्तान में होने वाले मैचों के टिकट के दामों का खुलासा हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूनतम टिकट 1000 पाकिस्तानी रुपए का रखा है, यह कीमत भारत के 310 रुपए के बराबर है।

टिकट कीमतों का खुलासा

टिकट श्रेणियों में जनरल एनक्लोजर, फर्स्ट क्लास, प्रीमियम, वीआईपी और वीवीआईपी शामिल हैं। सेमीफाइनल जैसे बड़े मैचों के लिए, आधार मूल्य 2,500 पीकेआर से शुरू होता है। कराची में होने वाले मैच, जैसे कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ओपनर, 1,000 पीकेआर में जनरल एनक्लोजर टिकट प्रदान करते हैं, जबकि वीवीआईपी टिकट की कीमत 12,000 पीकेआर है। इसी तरह, लाहौर के फेमस गद्दाफी स्टेडियम बहुप्रतीक्षित ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मुकाबले की मेजबानी करेगा, जिसमें जनरल एनक्लोजर के लिए 1,000 पीकेआर से लेकर गैलरी सीटों के लिए 18,000 पीकेआर तक के टिकट होंगे।


पीसीबी ने सभी मैचों की वीवीआईपी टिकट 12000 पाकिस्तानी रुपये (3726 भारतीय रुपये) की रखी है लेकिन सेमीफाइनल में यह 25000 (7764 भारतीय रुपये) की होगी। कराची में प्रीमियर दीर्घा की टिकट 3500 पाकिस्तानी रुपये (1086 भारतीय रुपये), लाहौर में 5000 (1550 भारतीय रुपये) और रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच का टिकट 7000 (2170 भारतीय रुपये) है।

भारत-पाकिस्तान मैच में इतना फीस

चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी को शुरू होने वाली है, जबकि 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा।  पाकिस्तान के सस्ते टिकटों के उलट, फैंस को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की सबसे प्रीमियम सीटों के लिए 1.6 लाख (7,000 AED) तक की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।