Get App

IND vs PAK : अब पाकिस्तान का क्या होगा, पहले अपने घर में हुई बेज्जती फिर भारत से मुकाबले के पहले लगा बड़ा झटका

IND vs PAK : चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में करारी हार का सामने करने वाली पाकिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान पहले से ही अपने स्टार ओपनर सैम अयूब पहले से ही टखने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं। अब फखर जमान की गैरहाजिरी ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 20, 2025 पर 4:12 PM
IND vs PAK : अब पाकिस्तान का क्या होगा, पहले अपने घर में हुई बेज्जती फिर भारत से मुकाबले के पहले लगा बड़ा झटका
चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में करारी हार का सामने करने वाली पाकिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है

Champions Trophy 2025, Pakistan Team : 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के खिलाफ शतक बनाने वाले स्टार पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने खुद गुरुवार को इस बात की पुष्टि की। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे ही ओवर में चोटिल हुए फखर जमान टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में करारी हार का सामने करने वाली पाकिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है।

पाकिस्तान की टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम उल हक की वापसी हुई है।

फखर ने कही ये बात

फखर जमान ने अपने पोस्ट में कहा कि, “सबसे बड़े मंच पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना इस देश के हर क्रिकेटर का सम्मान और सपना है। मुझे कई बार गर्व के साथ पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला है। दुर्भाग्य से मैं अब ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गया हूँ लेकिन निश्चित रूप से अल्लाह सबसे अच्छा प्लानर है। इस अवसर के लिए आभारी हूँ। मैं घर से ही अपने टीम को सपोर्ट करूंगा। "

सब समाचार

+ और भी पढ़ें