Get App

Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम ने ओलिंपिक में 52 साल बाद आस्ट्रेलिया को हराया

टोक्यो ओलिंपिक के ब्रॉन्ज मेडल विजेता भारत के लिए जहां श्रीजेश ने सही मायने में ‘दीवार’ की तरह काम करते हुए बहुत सारे गोल बचाए, तो हर मैच में गोल करते आए हरमनप्रीत ने उस सिलसिले को बरकरार रखा। वहीं पहली बार ओलिंपिक खेल रहे डिफेंडर जरमनप्रीत सिंह और फॉरवर्ड अभिषेक ने विरोधी के रसूख से विचलित हुए बिना बेखौफ हॉकी खेली

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 02, 2024 पर 8:14 PM
Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम ने ओलिंपिक में 52 साल बाद आस्ट्रेलिया को हराया
Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम ने ओलिंपिक में 52 साल बाद आस्ट्रेलिया को हराया

कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल और पी आर श्रीजेश की गजब की गोलकीपिंग के दम पर भारत ने 52 साल बाद ओलिंपिक में आस्ट्रेलिया को हराते हुए आखिरी ग्रुप मैच में इस दिग्गज प्रतिद्वंद्वी पर 3 . 2 से जीत दर्ज की। भारत ने आखिरी बार पुरूष हॉकी में ओलिंपिक में आस्ट्रेलिया को 1972 म्युनिख खेलों में हराया था। वहीं सिडनी ओलिंपिक 2000 में आस्ट्रेलिया से 2 . 2 से ग्रुप मैच ड्रॉ रहा था। आस्ट्रेलिया ने टोक्यो ओलिंपिक 2021 में ग्रुप मैच में भारत पर 7 . 1 से जीत दर्ज की थी ।

टोक्यो ओलिंपिक के ब्रॉन्ज मेडल विजेता भारत के लिए जहां श्रीजेश ने सही मायने में ‘दीवार’ की तरह काम करते हुए बहुत सारे गोल बचाए, तो हर मैच में गोल करते आए हरमनप्रीत ने उस सिलसिले को बरकरार रखा। वहीं पहली बार ओलिंपिक खेल रहे डिफेंडर जरमनप्रीत सिंह और फॉरवर्ड अभिषेक ने विरोधी के रसूख से विचलित हुए बिना बेखौफ हॉकी खेली।

भारतीय हॉकी प्रेमियों के जख्मों पर लगा मरहम

भारत के लिए अभिषेक ने 12वें, हरमनप्रीत ने 13वें और 32वें मिनट में गोल किए। आस्ट्रेलिया के लिए क्रेग थॉमस ने 25वें और ब्लैक गोवर्स ने 55वें मिनट में गोल दागा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें