Get App

Paris Olympics 2024: चक दे इंडिया! हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, पेरिस ओलिंपिक में भारत का चौथा मेडल

Indian Hockey Team Bronze Medal: भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 30वें और 33वें मिनट में दो गोल दागे, जबकि स्पेन के लिए एकमात्र गोल, कप्तान मार्क मिरालेस ने 18वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक से किया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2024 पर 7:58 PM
Paris Olympics 2024: चक दे इंडिया! हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, पेरिस ओलिंपिक में भारत का चौथा मेडल
Paris Olympics 2024: चक दे इंडिया! हॉकी टीम ने टीम ने जीता ब्रॉन्ड मेडल

पेरिस ओलिंपिक से गुरुवार को भारत के लिए खुशखबरी, जब भारतीय हॉकी टीम ने देश को चौथा मेडल दिलाया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 30वें और 33वें मिनट में दो गोल दागे, जबकि स्पेन के लिए सिर्फ इकलौता गोल, कप्तान मार्क मिरालेस ने 18वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक से किया। यह मेडल 'द ग्रेट इंडियन वॉल ऑफ इंडियन हॉकी' के नाम से मशहूर भारत के अनुभवी गोल कीपर पीआर श्रीजेश की विदाई से पहले आया है, जिन्होंने इस मैच के साथ अपने शानदार 18 साल के करियर को अलविदा कहा।

वह भारत के अब तक के सबसे बेस्ट गोलकीपर के रूप में जाने जाते हैं। दिन के आखिर में फाइनल में जर्मनी का मुकाबला नीदरलैंड से होगा।

भारत ने की आक्रामक शुरुआत

हॉकी टीम के जीत के साथ, पेरिस ओलिंपिक (Paris Olympics 2024) में भारत के मेडल की संख्या चार हो गई है, जिसमें अब तक सभी ब्रॉन्ज मेडल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें