इन खिलाड़ियों को आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

आज नीरज चोपड़ा, रवि कुमार सहित अन्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किया जायेगा

अपडेटेड Nov 13, 2021 पर 8:28 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

आज राष्ट्रपति भवन में विशेष रूप से आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 प्रदान करेंगे। 2 नवंबर को युवा मामले और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान किया था। मिली जानकारी के अनुसार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार श्रीजेश पीआर (हॉकी), अवनि लेखारा (पैरा निशानेबाजी), सुमित अंतिल (पैरा-एथलेटिक्स) नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स), रवि कुमार (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी) सहित 12 खिलाड़ियों को दिया जाएगा।

इसके अलावा प्रमोद भगत पैरा बैडमिंटन के कृष्णा नागर पैरा बैडमिंटन, मनीष नरवाल पैरा शूटिंग, मिताली राज क्रिकेट, सुनील छेत्री फुटबॉल, मनप्रीत सिंह को हॉकी के लिये ये पुरस्कार दिये जायेंगे।

वहीं टोक्यो 2020 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी इंडिया टीम के पीआर श्रीजेश और मनप्रीत सिंह को छोड़कर सभी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वालों में हिमानी उत्तम परब, अभिषेक वर्मा, अंकिता रैना, दीपक पुनिया, दिलप्रीत सिंह, अरपिंदर सिंह, सिमरनजीत कौर, शिखर धवन, भवानी देवी, मोनिका, वंदना कटारिया, संदीप नरवाल, हरमन प्रीत सिंह आदि ऐथिलीट शामिल हैं।


नियमित श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार राधाकृष्णन नायर पी, संध्या गुरुंग, प्रीतम सिवाच, जय प्रकाश नौटियाल और सुब्रमण्यम रमन को दिया जायेगा। लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार लेख केसी, अभिजीत कुंटे, दविंदर सिंह गरचा, विकास कुमार और सज्जन सिंह को मिला। वहीं लाइफ-टाइम श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार टी. पी. औसेफ, सरकार तलवार, सरपाल सिंह, आशान कुमार और तपन कुमार पाणिग्रही को प्रदान किया जायेगा।

अन्य श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वालो में मनदीप सिंह, शमशेर सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, वरुण कुमार, सिमरनजीत सिंह, योगेश कथूनिया, निषाद कुमार, प्रवीण कुमार, सुहाशयतिराज, सिंहराज अधाना, भावना पटेल, रूपिंदर पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, अमितरोहिडास, बीरेंद्र लकड़ा, सुमित, नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, गुरजंत सिंह, हरविंदर सिंह और शरद कुमार आदि खिलाड़यों का समावेश है।

इससे पहले हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में 73 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए और आज वे राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।