आज राष्ट्रपति भवन में विशेष रूप से आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 प्रदान करेंगे। 2 नवंबर को युवा मामले और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान किया था। मिली जानकारी के अनुसार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार श्रीजेश पीआर (हॉकी), अवनि लेखारा (पैरा निशानेबाजी), सुमित अंतिल (पैरा-एथलेटिक्स) नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स), रवि कुमार (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी) सहित 12 खिलाड़ियों को दिया जाएगा।
