PV Sindhu Wedding: भारतीय स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु राजस्थान में बिजनेसमैन वेंकट दत्ता साई के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। बैडमिंटन प्लेयर 22 दिसंबर, 2024 को राजस्थान के उदयपुर में एक निजी समारोह विवाह बंधन में बंध गईं। इस शादी के समारोह में राजनीति, खेल और फिल्म जगत के कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं थी। बैडमिंटन प्लेयर ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
सिंधु की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। शादी के दौरान कपल ने फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए कपड़े और गहने पहने हैं।
अपनी शादी में पीवी सिंधु ने क्या पहना
अपनी शादी के दौरान पीवी सिंधु ने गोल्डन क्रीम कलर की स्पेशल साड़ी पहनी थी, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी। पीवी सिंधु की साड़ी पर सोने और चांदी की धारियों के साथ बिल्ला और जरदोजी की कढ़ाई का खूबसूरत काम किया गया था। इस साड़ी के साथ उन्होंने एक महीन कारीगरी किया गया शानदार ब्लाउज पहना था, जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थी। पीवी सिंधु ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई हैवी ज्वेलरी पहनी थी। वहीं वेंकट दत्ता साई ने पारंपरिक ब्रोकेड शेरवानी पहनी, जिसमें उन्होंने धोती और स्टोल को रॉयल अंदाज में स्टाइल किया गया था।
शादी के बाद हैदराबाद एयरपोर्ट नजर आया कपल
राजस्थान के उदयपुर में अपनी शादी के बाद पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता साई को 23 दिसंबर 2024 को हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान न्यूली वेड कपल ने ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था, जिसमें पीवी सिंधु ऑरेंज कलर के सूट में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं, जबकि वेंकट दत्ता साई ने सफेद कुर्ता सेट पहने थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता ने मीडिया से बात भी की।
बता दें कि पीवी सिंधु रियो 2016 और टोक्यो 2020 में लगातार दो ओलंपिक खेलों में पदक जीत चुकी है। साल 2017 में वह विश्व रैंकिंग में नंबर दो की खिलाड़ी भी बनी थी।