Get App

PV Sindhu Wedding: रॉयल लुक में नजर आए पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता, शेयर की अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें

PV Sindhu Wedding: पीवी सिधु राजस्थान के उदयपुर में 22 दिसंबर को एक निजी समारोह में बिजनेसमैन वेंकट दत्ता साई के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। वहीं अब शादी के बाद बैडमिंटन स्टार पीवी सिधु ने अपनी शादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 24, 2024 पर 8:09 PM
PV Sindhu Wedding: रॉयल लुक में नजर आए पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता, शेयर की अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें
PV Sindhu Wedding: भारतीय बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की

PV Sindhu Wedding: भारतीय स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु राजस्थान में बिजनेसमैन वेंकट दत्ता साई के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। बैडमिंटन प्लेयर 22 दिसंबर, 2024 को राजस्थान के उदयपुर में एक निजी समारोह विवाह बंधन में बंध गईं। इस शादी के समारोह में राजनीति, खेल और फिल्म जगत के कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं थी। बैडमिंटन प्लेयर ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।

सिंधु की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। शादी के दौरान कपल ने फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​​​द्वारा डिजाइन किए गए कपड़े और गहने पहने हैं।

अपनी शादी में पीवी सिंधु ने क्या पहना

अपनी शादी के दौरान पीवी सिंधु ने गोल्डन क्रीम कलर की स्पेशल साड़ी पहनी थी, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी। पीवी सिंधु की साड़ी पर सोने और चांदी की धारियों के साथ बिल्ला और जरदोजी की कढ़ाई का खूबसूरत काम किया गया था। इस साड़ी के साथ उन्होंने एक महीन कारीगरी किया गया शानदार ब्लाउज पहना था, जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थी। पीवी सिंधु ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई हैवी ज्वेलरी पहनी थी। वहीं वेंकट दत्ता साई ने पारंपरिक ब्रोकेड शेरवानी पहनी, जिसमें उन्होंने धोती और स्टोल को रॉयल अंदाज में स्टाइल किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें