Virat Kohli Salary : तीन दिनों तक रणजी खेलने पर विराट को मिलेगी इतनी फीस, जानें दूसरे खिलाड़ियों को कितनी मिलती है सैलरी

Virat Kohli Salary : विराट कोहली ने 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी की लेकिन रेलवे के खिलाफ मैच में 6 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली जब-जब मैदान पर उतरते हैं, उनपर मैच फीस के तौर पर लाखों रुपये बरसते हैं। क्या आपको पता है दिल्ली की तरफ से रणजी मैच खेल रहे विराट कोहली को हर एक दिन के लिए कितनी मैच फीस मिलेगी

अपडेटेड Feb 01, 2025 पर 4:47 PM
Story continues below Advertisement
रणजी में एक दिन खेलने पर विराट को मिलेंगे इतने पैसे

Virat Kohli Salary :  क्रिकेट की दुनिया के सुपरस्टार विराट कोहली 12 सालों बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी की है। 2013 के बाद अब साल 2025 में विराट कोहली में दिल्ली की तरफ से रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए उतरे हैं। हांलाकि 13 साल बाद रणजी खेलने उतरे कोहली का प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा और वो मात्र 6 रन बनाकर आउट हो गए। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को शनिवार को दिल्ली ने जीत लिया है। दरअसल, कोहली जब-जब मैदान पर उतरते हैं, उनपर मैच फीस के तौर पर लाखों रुपये बरसते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर रणजी मैच के लिए कोहली को कितनी फीस या सैलरी मिलेगी

रणजी ट्रॉफी में खिलाड़ियों की कमाई - भारतीय क्रिकेट बोर्ड के नियमों के अनुसार, रणजी ट्रॉफी में खिलाड़ियों को उनके अनुभव के आधार पर भुगतान किया जाता है।

  1.  40 से ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को ₹60,000 प्रति दिन
  2.  21 से 40 मैच खेलने वालों को ₹50,000 प्रति दिन
  3. 20 से कम मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को ₹40,000 प्रति दिन
  4. कोहली ने अब तक 140 घरेलू मैच खेले हैं, जिससे उन्हें सैलरी के तौर पर ₹60,000 प्रतिदिन मिलेंगे। यानी इस मैच के लिए उन्हें कुल ₹1.80 लाख मिलेंगे। क्योंकि ये मैच तीन दिन में ही खत्म हो गया था।

कोहली ने किया निराश


दिल्ली और रेलवे के बीच खेले गए मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और रेलवे की टीम को 241 रनों पर समेट दिया। पहले दिन दिल्ली ने एक विकेट गंवा दिया था, और दूसरे दिन दर्शकों को कोहली की बल्लेबाजी का इंतजार था। कोहली जब बल्लेबाजी करने उतरे तो स्टेडियम में जोरदार स्वागत हुआ। शुरुआत में उन्होंने संयम दिखाया और एक शानदार चौका लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर रेलवे के गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इस तरह, कोहली अपनी वापसी मैच में 15 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली को देखने के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 30 हराज से ज्यादा लोग जुटे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।