Get App

Virat Kohli Salary : तीन दिनों तक रणजी खेलने पर विराट को मिलेगी इतनी फीस, जानें दूसरे खिलाड़ियों को कितनी मिलती है सैलरी

Virat Kohli Salary : विराट कोहली ने 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी की लेकिन रेलवे के खिलाफ मैच में 6 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली जब-जब मैदान पर उतरते हैं, उनपर मैच फीस के तौर पर लाखों रुपये बरसते हैं। क्या आपको पता है दिल्ली की तरफ से रणजी मैच खेल रहे विराट कोहली को हर एक दिन के लिए कितनी मैच फीस मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2025 पर 4:47 PM
Virat Kohli Salary : तीन दिनों तक रणजी खेलने पर विराट को मिलेगी इतनी फीस, जानें दूसरे खिलाड़ियों को कितनी मिलती है सैलरी
रणजी में एक दिन खेलने पर विराट को मिलेंगे इतने पैसे

Virat Kohli Salary :  क्रिकेट की दुनिया के सुपरस्टार विराट कोहली 12 सालों बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी की है। 2013 के बाद अब साल 2025 में विराट कोहली में दिल्ली की तरफ से रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए उतरे हैं। हांलाकि 13 साल बाद रणजी खेलने उतरे कोहली का प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा और वो मात्र 6 रन बनाकर आउट हो गए। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को शनिवार को दिल्ली ने जीत लिया है। दरअसल, कोहली जब-जब मैदान पर उतरते हैं, उनपर मैच फीस के तौर पर लाखों रुपये बरसते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर रणजी मैच के लिए कोहली को कितनी फीस या सैलरी मिलेगी

रणजी ट्रॉफी में खिलाड़ियों की कमाई - भारतीय क्रिकेट बोर्ड के नियमों के अनुसार, रणजी ट्रॉफी में खिलाड़ियों को उनके अनुभव के आधार पर भुगतान किया जाता है।

  •  40 से ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को ₹60,000 प्रति दिन
  •  21 से 40 मैच खेलने वालों को ₹50,000 प्रति दिन
  • 20 से कम मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को ₹40,000 प्रति दिन
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें