रोहित शर्मा ने सुनील गावस्कर के खिलाफ BCCI में दर्ज कराई शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

Rohit Sharma: भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर की BCCI में शिकायत दर्ज कराई है। इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। एक क्रिकेट मैच की कमेंट्री के दौरान सुनील गावस्कर ने रोहित शर्म की कड़ी आचोलना कर दी है। यह आलोचना रोहित शर्मा को रास नहीं आई

अपडेटेड Jan 29, 2025 पर 10:18 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Rohit Sharma: अपनी शिकायत में रोहित ने कहा है कि बाहरी दबाव की वजह से उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा है।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 के दौरान टीम इंडिया को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। जिसकी वजह से भारत को 10 साल बाद इस सीरीज हाथ धोना पड़ा था। बीजीटी में हार के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को आलोचनाओं को शिकार भी होना पड़ा था। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा के खेल प्रदर्शन पर असर पड़ा था। इस पर पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा की आचोलना की थी। ऐसे में रोहित शर्मा ने सुनील गावस्कर के खिलाफ BCCI से शिकायत की है। एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रोहित शर्मा ने सुनील गावस्कर के खिलाफ BCCI से शिकायत की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि रोहित गावस्कर की आलोचनाओं से परेशान हो गए थे। उन्होंने शिकायत में कहा कि बाहरी दबाव की वजह से उनके प्रदर्शन पर गलत असर पड़ा है। बीसीसीआई के टॉप अधिकारियों के साथ बैठक में रोहित ने गावस्कर की नेगेटिव टिप्पणियों की शिकायत की है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फ्लॉप रहे रोहित


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा का मानना है कि सुनील गावस्कर ने जिस तरह से उनकी आलोचना की। वैसा उनको करने की जरूरत नहीं थी। इसी वजह से हिटमैन ने बीसीसीआई से सुनील गावस्कर की शिकायत की है। बता दें कि रोहित शर्मा अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच नहीं खेले थे। वह दूसरे टेस्ट से टीम से जुड़े थे। उनके छुट्टी लेने की खूब आलोचना हुई थी। गावस्कर ने भी रोहित को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। इसके बाद जब रोहित शर्मा दूसरे, तीसरे और चौथे टेस्ट में रन नहीं बना पा रहे थे तब भी गावस्कर ने उनकी जमकर आलोचना की थी। कि सुनील गावस्कर ने रोहित की आलोचना करते हुए यहां तक कह दिया था कि अगर रोहित सिडनी और मेलबर्न में रन नहीं बनाते हैं तो फिर कप्तानी छोड़ देंगे।

रणजी में रोहित शर्मा का बल्ला रहा खामोश

ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा महज 31 रन ही बना पाए थे। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया से आने के बाद मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी मैच में भी खेले थे। इसके बाद भी उनका बल्ला नहीं चल पाया। रणजी ट्रॉफी की दोनों पारियों में वह फ्लॉप रहे थे। अब रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। भारतीय टीम वनडे सीरीज में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। वहीं, दूसरी ओर चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने वाला है। यह ट्रॉफी रोहित के लिए काफी अहम होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।