रोहित शर्मा और रितिका सजदेह के घर खुशियों का माहौल, दूसरी बार बने पिता

टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बन गए हैं।, उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने 15 नवंबर को देर रात बेटे को जन्म दिया। रोहित ने अपने बच्चे के जन्म के लिए टीम इंडिया से ब्रेक लिया था। वह टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया भी नहीं पहुंचे

अपडेटेड Nov 16, 2024 पर 10:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रोहित शर्मा की एक बेटी भी है। जिसका नाम समायरा है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय कप्तान के घर खुशियां आई हैं।

भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा के घर खुशियां आईं हैं। वो दूसरी बार पिता बने हैं। रितिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया है। रोहित शर्मा की एक बेटी भी है, जिसका नाम समायरा है। समायरा का जन्म 2018 में हुआ था। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय कप्तान के घर खुशियां आई हैं। रोहित का इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना तय हो गया है. पहले उनका ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुरुआती दो टेस्ट मैचों में खेलना तय नहीं था. लेकिन बेटे के जन्म के बाद वह ऑस्ट्रेलिया के लिए अब रवाना हो सकते हैं।

रोहित ने 13 दिसंबर 2015 को रितिका सजदेह से शादी की थी। 30 दिसंबर 2018 को रितिका ने बेटी समायरा को जन्म दिया। समायरा अब 5 साल की हो चुकी है और उन्हें भाई की खुशी भी मिल गई। रोहित ने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए ही क्रिकेट से ब्रेक लिया था। उन्होंने सीरीज शुरू होने से पहले ही कह दिया था कि बच्चे के जन्म के चलते वह पहला या दूसरा टेस्ट मिस कर सकते हैं।

शमी भी जा सकते हैं ऑस्ट्रेलिया


ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट खेलने गई 18 सदस्यों की टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम नहीं है। वह स्क्वॉड अनाउंस होने से पहले तक फिटनेस साबित नहीं कर सके थे। हालांकि, उन्होंने 13 नवंबर से मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेला और दोनों पारियों में 5 विकेट भी लिए। उनकी फिटनेस में इम्प्रूवमेंट नजर आया है। जिससे वो भी ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं।

केएल राहुल भी जल्द पिता बनने वाले हैं

वहीं रतीय टीम के स्टार प्लेयर केएल राहुल के घर भी जल्द खुशियां आने वाली हैं। वो भी पिता बनने वाले हैं। हाल ही में राहुल की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है।

ऑस्ट्रेलिया में 5 टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में 32 साल बाद 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने गई है। सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। टीम फिर 6 दिसंबर से एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट खेलेगी। सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया में 4 टेस्ट जीतने ही होंगे।

IPL Mega Auction: CSK की नजर इन खिलाड़ियों पर टिकी, बन सकती है खतरनाक टीम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।