Get App

नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जा रहे शूटर को एयरलाइन ने फ्लाइट में राइफल ले जाने से रोका, NRAI ने मांगी मदद

शूटर का समर्थन करते हुए, देश में खेल के शासी निकाय ने कहा, एक खेल करियर को बचाओ। एथलीट और उसकी मां हवाईअड्डे पर हैं और कोई मदद नहीं मिल रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2022 पर 8:17 PM
नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जा रहे शूटर को एयरलाइन ने फ्लाइट में राइफल ले जाने से रोका, NRAI ने मांगी मदद
नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जा रहे शूटर को एयरलाइन ने फ्लाइट में राइफल ले जाने से रोका

निशानेबाज दिशांत डे (Shooter Dishant Dey) को गुरुवार को तब काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जब एक प्रमुख एयरलाइन (Airline) ने उन्हें राष्ट्रीय चैंपियनशिप (National Championship) के लिए तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) की यात्रा के दौरान फ्लाइट में उनकी राइफल (Rifle) ले जाने की अनुमति नहीं दी।

राइफल इवेंट में 65वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिताएं (National Shooting Championship Competitions) 20 नवंबर से 9 दिसंबर तक तिरुवनंतपुरम के वट्टियूरक्कावु शूटिंग रेंज में आयोजित की जाएंगी। डे ने इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट बुक की थी।

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने ट्वीट किया, "इंडिगो की तरफ से गुवाहाटी एयरपोर्ट पर साफतौर पर ये उत्पीड़न का मामला है। शूटर दिशांत डे 65वें शूटिंग नेशनल में हिस्सा लेने के लिए फ्लाइट 6E5226 से त्रिवेंद्रम की यात्रा करने की कोशिश कर रहे थे। वह अपने साथ अपनी एयर राइफल ले जाने के लिए सभी जरूरी दस्तावेज भी लिए हुए थे, लेकिन एयरलाइन राइफल ले जाने की अनुमति देने से इनकार कर रही है।"

निशानेबाज का समर्थन करते हुए, देश में खेल के शासी निकाय ने कहा, “एक खेल करियर को बचाओ। एथलीट और उसकी मां हवाईअड्डे पर हैं और कोई मदद नहीं मिल रही है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें