IPL Auction 2025: श्रेयस अय्यर से लेकर पृथ्वी शॉ तक इन 7 खिलाड़ियों पर होगी Delhi Capitals की नजर, बन सकती है धाकड़ टीम

जैसे-जैसे IPL 2025 Mega Auction के दिन नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे ही अलग-अलग टीमों की अपनी टीम को मजबूत करने की कोशिशों में भी तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स भी अपने टीम को बेहतरीन बनाने की कोशिश कर रही है। कुछ खेल विशेषज्ञों का मानना है कि टीम श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ पर अपना दांव खेल सकती है। वहीं टीम ने कप्तान ऋषभ पंत को पहले ही रिलीज कर दिया है

अपडेटेड Nov 14, 2024 पर 5:43 PM
2025 सीजन की तैयारी में फ्रेंचाइजी के लिए मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को जेद्दा, सऊदी अरब में आयोजित होगा। IPL की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, इस नीलामी में 1574 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर किया है, जिनमें से जल्द ही अंतिम सूची शॉर्टलिस्ट की जाएगी। ऐसे में पहली जीत की राह देख रही Delhi Capitals इस बार अपनी टीम को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। टीम ने पहले ही कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया है। ऐसे में खेल विशेषज्ञों का मानना है कि टीम इन 7 खिलाड़ियों पर अपना दांव खेल सकती है। (Image- Google)

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ का क्रिकेट करियर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। इसके बावजूद भी वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। पृथ्वी शॉ अभी भी सबसे प्रतिभाशाली भारतीय सलामी बल्लेबाजों में से एक बने हुए हैं। शीर्ष क्रम पर उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए डीसी एक बार फिर उन्हें अपने टीम में शामिल कर सकती है। (Image- Google) Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ का क्रिकेट करियर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। इसके बावजूद भी वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। पृथ्वी शॉ अभी भी सबसे प्रतिभाशाली भारतीय सलामी बल्लेबाजों में से एक बने हुए हैं। शीर्ष क्रम पर उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए डीसी एक बार फिर उन्हें अपने टीम में शामिल कर सकती है। (Image- Google)

Sam Curran: इंग्लैंड के सैम कुरेन, Delhi Capitals के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। सैम ने CSK के साथ काफी लंबे समय से खेला है। उनका IPl करियर भी काफी अच्छा रहा है। Sam Curran अपने बाएं हाथ की स्विंग और निचले क्रम की हिटिंग के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में Delhi Capitals चाहेगी कि Sam Curran उनके टीम में शामिल हो जाए। (Image- Google) Sam Curran: इंग्लैंड के सैम कुरेन, Delhi Capitals के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। सैम ने CSK के साथ काफी लंबे समय से खेला है। उनका IPl करियर भी काफी अच्छा रहा है। Sam Curran अपने बाएं हाथ की स्विंग और निचले क्रम की हिटिंग के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में Delhi Capitals चाहेगी कि Sam Curran उनके टीम में शामिल हो जाए। (Image- Google)

Harshal Patel: IPL 2024 में हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा विकेट झटके थे। डीसी की गेंदबाजी के लिए हर्षल पटेल एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने और महत्वपूर्ण विकेट लेने की उनकी क्षमता डीसी के गति विभाग को मजबूत करेगी। (Image- Google) Harshal Patel: IPL 2024 में हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा विकेट झटके थे। डीसी की गेंदबाजी के लिए हर्षल पटेल एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने और महत्वपूर्ण विकेट लेने की उनकी क्षमता डीसी के गति विभाग को मजबूत करेगी। (Image- Google)


Jos Buttler: ऋषभ पंत के जाने के बाद Delhi Capitals को एक बेहतरीन कप्तान की जरूरत है, जो टीम को अच्छे से संभाले भी साथ ही बल्लेबाजी से भी कमाल दिखाए। ऐसे में जोस बटलर इस भूमिका में फिट बैठते हैं। उनका आक्रामक दृष्टिकोण और विकेटकीपिंग कौशल उन्हें डीसी के लिए उनकी बल्लेबाजी लाइनअप को मजबूत करने का एक प्रमुख लक्ष्य हो सकता है। (Image- Google) Jos Buttler: ऋषभ पंत के जाने के बाद Delhi Capitals को एक बेहतरीन कप्तान की जरूरत है, जो टीम को अच्छे से संभाले भी साथ ही बल्लेबाजी से भी कमाल दिखाए। ऐसे में जोस बटलर इस भूमिका में फिट बैठते हैं। उनका आक्रामक दृष्टिकोण और विकेटकीपिंग कौशल उन्हें डीसी के लिए उनकी बल्लेबाजी लाइनअप को मजबूत करने का एक प्रमुख लक्ष्य हो सकता है। (Image- Google)

Shreyas Iyer: अय्यर ने काफी समय तक दिल्ली के लिए खेला है। उनका दिल्ली के साथ अनुभव भी अच्छा रहा है। अय्यर का मिडिल ऑर्डर में स्थिरता के साथ खेलना का फायदा टीम को मिल सकता है। कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ अय्यर ने काफी अच्छी भूमिका निभाई थी। ऐसे में Delhi Capitals अपने पुराने खिलाड़ी को एक बार फिर से टीम में शामिल करना चाहेगी। (Image- Google) Shreyas Iyer: अय्यर ने काफी समय तक दिल्ली के लिए खेला है। उनका दिल्ली के साथ अनुभव भी अच्छा रहा है। अय्यर का मिडिल ऑर्डर में स्थिरता के साथ खेलना का फायदा टीम को मिल सकता है। कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ अय्यर ने काफी अच्छी भूमिका निभाई थी। ऐसे में Delhi Capitals अपने पुराने खिलाड़ी को एक बार फिर से टीम में शामिल करना चाहेगी। (Image- Google)

Venkatesh Iyer: शाहरुख़ ख़ान की KKR ने हाल ही में वेंकटेश अय्यर को अपने टीम से रिलीज कर दिया है। वेंकटेश अय्यर मिडिल ऑर्डर में गेंदबाजी के साथ ही अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं। ऐसे में टीम के लिए अपने मिडिल ऑर्डर को सुधारने के लिए वेंकटेश अय्यर एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। (Image- Google) Venkatesh Iyer: शाहरुख़ ख़ान की KKR ने हाल ही में वेंकटेश अय्यर को अपने टीम से रिलीज कर दिया है। वेंकटेश अय्यर मिडिल ऑर्डर में गेंदबाजी के साथ ही अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं। ऐसे में टीम के लिए अपने मिडिल ऑर्डर को सुधारने के लिए वेंकटेश अय्यर एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। (Image- Google)

Mitchell Marsh: ऑस्ट्रेलिया के Mitchell Marsh का हालिया फार्म काफी अच्छा चल रहा है। उनका अनुभव और आक्रामक बल्लेबाजी शैली उन्हें मध्यक्रम के लिए आदर्श उम्मीदवार बनाती है। ऐसे में मार्स दिल्ली के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। (Image- Google) Mitchell Marsh: ऑस्ट्रेलिया के Mitchell Marsh का हालिया फार्म काफी अच्छा चल रहा है। उनका अनुभव और आक्रामक बल्लेबाजी शैली उन्हें मध्यक्रम के लिए आदर्श उम्मीदवार बनाती है। ऐसे में मार्स दिल्ली के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। (Image- Google)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।