सूर्यकुमार यादव को हुआ स्पोर्ट्स हर्निया, इंग्लैंड टेस्ट और अफगानिस्तान T20 सीरीज से हुए बाहर

भारत के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अब कुछ समय के लिए भारतीय टीम से बाहर हैं। क्रिकेटर स्पोर्ट्स हर्निया से जूझ रहे हैं। ऐसे में क्रिकेटर अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज और इंग्लैंड टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। साथ में उनके आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर होने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

अपडेटेड Jan 09, 2024 पर 10:22 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सूर्यकुमार यादव इस साल इंजरी की वजह से मिस करेंगे ये खास इवेंट

तेजतर्रार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए भारत की टी20I टीम से बाहर हैं। सूर्यकुमार नंबर 1 टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दौरान टखने में चोट लग गई थी। हालांकि, टाइम्स ऑफ इंडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, सूर्यकुमार को स्पोर्ट्स हर्निया हुआ है और सर्जरी के लिए उनके जर्मनी जाने की उम्मीद है।

इंग्लैंड के टेस्ट से बाहर

BCCI के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि“सूर्या को हाल ही में स्पोर्ट्स हर्निया का पता चला था। वह वर्तमान में बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में इलाज करवा रहे हैं। दो-तीन दिनों में वह ऑपरेशन कराने के लिए जर्मनी के म्यूनिख के लिए उड़ान भरेंगे।'' बल्लेबाज को अफगानिस्तान टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है और उनकी सर्जरी के कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

टखने में लगी चोट

टी20 सीरीज के आखिरी कुछ मैचों में भारतीय टीम को लीड करने वाले सूर्यकुमार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में फील्डिंग के दौरान टखने में चोट लग गई थी। सूर्या ने हार्दिक पांड्या की गैर मोजूदगी में टीम का नेतृत्व किया, जो अभी भी अपने टखने की चोट से पूरी तरह रिकवर नहीं हो पाए हैं। भारतीय ऑलराउंडर को वनडे विश्व कप 2023 के दौरान ये चोट लगी थी।

रोहित शर्मा की हुई वापसी


इस बीच, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन घरेलू मैचों के लिए भारत की T20I टीम में वापसी की। साथ ही 11 जनवरी से मोहाली में शुरू होने वाली सीरीज के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम सामने आया है। रोहित और कोहली आखिरी बार नवंबर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में भारत के लिए टी20 में दिखाई दिए थे।

अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।