IND vs WI: सूर्यकुमार यादव के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड, भारतीय बल्लेबाजों में हो गए सबसे आगे

IND vs WI: भारत बनाम वेस्ट इंडीज के तीसरे टी 20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव ने 44 गेंदों में ही 83 रनों की कमाल की पारी खेली। इसी के साथ सूर्यकुमार यादव ने सभी भारतीय बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए एक कमाल का रिकॉर्ड बना लिया है। वहीं दुनिया में वो अभी भी दूसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा के नाम अभी भी टी 20 इंटरनेशनल के कई रिकॉर्ड हैं लेकिन ये रिकॉर्ड अब सूर्यकुमार यादव के नाम हो गया है।

अपडेटेड Aug 09, 2023 पर 9:54 AM
भारत बनाम वेस्ट इंडीज के तीसरे टी 20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव ने 44 गेंदों में ही 83 रनों की कमाल की पारी खेली।

IND vs WI: भारत के विस्फोटक बल्लेबाजों में शामिल सूर्यकुमार यादव रोज नया इतिहास रच रहे हैं। टी 20 में अपने बल्ले से करामात दिखाने वाले इस स्टार बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टी 20 इंटरनेशनल में एक महारिकॉर्ड बना दिया है। इंटरनेशनल फॉर्मेट के महारथी विराट कोहली और रोहित शर्मा भी ऐसा रिकॉर्ड आज तक नहीं बना पाए हैं। वेस्ट इंडीज के खिलाफ सूर्यकुमार के बल्ले से ऐसी धुंआधार पारी निकली कि हर कोई देखता ही रह गया।

सूर्यकुमार यादव के नाम एक और रिकॉर्ड

भारत बनाम वेस्ट इंडीज के तीसरे टी 20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव ने 44 गेंदों में ही 83 रनों की कमाल की पारी खेली। 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से क्रिकेटर ने ये कमाल का लक्ष्य हासिल किया। इसी के साथ ही सूर्यकुमार यादव ने टी 20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। भारत की ओर से ये रिकॉर्ड बनाने वाले वो पहले और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्यकुमार यादव ने महज 49 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं।

विराट कोहली को छोड़ा पीछे

सूर्यकुमार यादव ने अब विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी इस रिकॉर्ड में पछाड़ दिया है। जहां विराट कोहली ने 104 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अपने 100 छक्के पूरे किए थे। वहीं रोहित शर्मा ने 92 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 100 छक्के जड़े थे। वहीं पूरी दुनिया में नंबर वन के पायदान पर वेस्ट इंडीज के एविन लुईस हैं जिन्होंने 42 T20 इंटरनेशनल पारियों की मदद से 100 छक्के पूरे किए थे।

पाक पीएम शहबाज शरीफ देने जा रहे इस्तीफा, चुनाव होने में हो सकती है देरी


रोहित शर्मा के नाम भी हैं कई खिताब

वहीं टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा सबसे आगे हैं। रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट में अब तक कुल 186 छक्के जड़े हैं। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल हैं जिन्होंने टी 20 इंटरनेशनल में अब तक 173 रन बनाए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज एरॉन फिंच ने इस फॉर्मेट में 125 छक्कों की मदद से कई शानदार पारियां खेली हैं। विराट कोहली इस लिस्ट में 117 छक्कों के साथ सातवें पायदान पर हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।