टी20 विश्व कप 2024 को शुरू होने में अब कुछ दिन ही रह गए हैं। यह टूर्नामेंट 1 से 29 जून के बीच अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाना है। भारतीय टीम का पहला मैच आयरलैंड के साथ होगा। इस अहम टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है, उन्हें लेकर कई दिग्गजों ने अपनी राय दी है। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व चीफ सेलेक्टर दिलीप वेंगसरकर ने भी टी20 विश्व कप में भाग लेने वाली मौजूदा भारतीय टीम पर अपनी राय साझा की है। बता दें कि वेंगसरकर फरवरी 2006 से सितंबर 2008 तक चीफ सेलेक्टर रहे हैं।
