Tata Motors फिर बनी टेनिस टूर्नामेंट Maharashtra Open की टाइटिल स्पांसर, 31 जनवरी से होगा शुरू

31 जनवरी से 6 फरवरी तक होने वाला यह टूर्नामेंट दक्षिण एशिया का अकेला एटीपी (एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स) टूर्नामेंट और भारत का सबसे पुराना इंटरनेशनल स्पोर्टिंग इवेंट है

अपडेटेड Jan 27, 2022 पर 12:49 PM
टाटा मोटर्स ने 2018 में इस टूर्नामेंट के पुणे में शिफ्ट होने के बाद लगातार इसे अपना समर्थन जारी रखा है

Tata Open Maharashtra tennis tournament : टाटा मोटर्स ने टाटा ओपन महाराष्ट्र टेनिस टूर्नामेंट (Tata Open Maharashtra tennis tournament) के साथ चौथे साल भी अपनी पार्टनरशिप जारी रखी है और वह टाइटिल स्पांसर होगी। 31 जनवरी से 6 फरवरी तक होने वाला यह टूर्नामेंट दक्षिण एशिया का अकेला एटीपी (एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स) टूर्नामेंट और भारत का सबसे पुराना इंटरनेशनल स्पोर्टिंग इवेंट है।

लगातार चौथे साल टाइटिल स्पांसर है कंपनी

कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पैसेंजर व्हीकल्स (सेल्स, मार्केटिंग और कस्टमर सर्विस) राजन अम्बा ने कहा कि भारत में एक महान स्पोर्टिंग कल्चर है और कंपनी इस स्पोर्ट्स इवेंट में लगातार चौथे साल टाइटल स्पांसर बनने से उत्साहित है। उन्होंने कहा, “हमें इस एसोसिएशन से शानदार वैल्यू अर्जित होने का भरोसा है।”

महाराष्ट्र स्टेस लॉन टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित और राइज वर्ल्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त, आईएमजी के स्वामित्व वाले प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को 2002-04 तक टाटा से समर्थन मिला था, जब यह चेन्नई में हुआ था।


Ola Electric Vehicles : ई-स्कूटर का वादा पूरा नहीं कर सकी, अब ई-कार पर दांव लगाने की तैयारी में ओला

2018 से जारी है समूह का समर्थन

समूह ने एक बार फिर 2018 में इसके पुणे में शिफ्ट होने के बाद समर्थन की पेशकश की थी और तब से यह पार्टनरशिप और भी मजबूत हो चुकी है।

टूर्नामेंट के डायरेक्टर प्रशांत सुतार ने कहा, “टूर्नामेंट ने हर साल टॉप प्लेयर्स को आकर्षित किया है और विश्व स्तरीय टेनिस के आयोजन, खेले जाने और फैन्स द्वारा फॉलो किए जाने वाले इस खेल के 25 साल के इतिहास को समेटे हुए है। हमें खुशी है कि टाटा मोटर्स 2018 में पुणे में शिफ्ट होने के बाद लगातार अपने समर्थन को जारी रखा है। टूर्नामेंट और समूह एक समृद्ध विरासत को साझा करते हैं और हम निरंतर भागीदार बने रहने और इस सफर का बनने के लिए उनके आभारी हैं।”

PM Kisan: कहीं अटक न जाए पीएम किसान की अगली 11वीं किस्त, जानिए कब आएंगे बैंक खाते में पैसे

टॉप 100 में से 9 खिलाड़ी लगाएंगे जोर

इस साल टॉप 100 में से 9 खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे। इसके ड्रा में दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी रूस के असलान करात्सेव (Aslan Karatsev) सुर्खियां बटोरेंगे, जिन्हें 2021 में एटीपी का साल का सबसे बेहतर खिलाड़ी (most improved player) आंका गया है और उन्होंने हाल में एंडी मरे को हराकर सिडनी टेनिस क्लासिक जीता था। भारत से युकी भांबरी सिंगल इवेंट में भाग लेंगे, वहीं रोहन बोपन्ना और रामकुमार रामानाथन को डबल्स में सीधे एंट्री मिली है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।