Rinku Singh, Priya Saroj : भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह ने सगाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है। बता दें प्रिया सरोज, उत्तर प्रदेश के मछली शहर से सांसद हैं। उन्होंने साल 2024 में पहली बार चुनाव लड़ा और जीता था। अब खबर सामने आ रही है कि रिंकू और प्रिया सरोज ने दो-तीन दिन पहले सगाई कर ली है और जल्द ही वो शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। हांलाकि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की तरफ से अभी तक शादी और सगाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
