India in Semi Final of Champions Trophy 2025 : भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड ने भी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बता दें कि सोमवार को रावलपिंडी में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया। वहीं न्यूजीलैंड के इस जीत के साथ ही ग्रुप बी से मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।
भारत का किससे होगा मुकाबला
बता दें कि भारत का अगला मुकाबला दो मार्च को न्यूजीलैंड से होगा। अगर भारत यह मैच जीतता है तो वह ग्रुप-ए के शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंचेगा। यहां भारत का मुकाबला ग्रुप-A में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से होगा तो वहीं दूसरे सेमीफाइनल में ग्रुप-ए की दूसरे स्थान की टीम और ग्रुप-बी की पहले स्थान की टीम भिड़ेंगी।
सेमीफाइनल में कौन सी टीम किसके साथ खेलेगी ये भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले के बाद ही तस्वीरें साफ हो पाएगी। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड ने अब तक अपने ग्रुप में 2-2 मैच खेले और दोनों में जीत दर्ज की है। दूसरी और पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें को दोनों ही मुकाबले में हार मिली है।
बता दें कि इससे पहले रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। पाकिस्तान इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 241 रन पर ऑलआउट हो गई थी. जवाब में भारत ने 42.3 ओवर में ही 244 रन बनाकर मैच जीत लिया. विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 111 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए।