Cricket Match Fixing: क्रिकेट में फिर हुआ मैच फिक्सिंग! 3 खिलाड़ी गिरफ्तार, सचिन-विराट को आउट करने वाला बॉलर भी शामिल

Cricket Match Fixing: एक तरफ साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच डरबन में टेस्ट मैच खेला जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ अफ्रीका से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीका का तीन खिलाड़ियों को मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है

अपडेटेड Nov 30, 2024 पर 2:44 PM
Story continues below Advertisement
Lonwabo Tsotsobe: क्रिकेट में फिर हुआ मैच फिक्सिंग! 3 खिलाड़ी गिरफ्तार

Cricket Match Fixing: क्रिकेट की दुनिया में एक बार फिर मैच मैच फिक्सिंग का जिन्न बाहर निकला है। शनिवार को साउथ अफ्रीका क्रिकेट से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीका के लिए 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेल चुके पूर्व तेज गेंदबाज लोनवाहो सोतसोबे को मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा अफ्रीकी टीम के दो और प्लेयर थामी त्सोलेकिले और इथी मभालती को करप्शन के मामलों में गिरफ्तार किया गया है।

एक तरफ साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच डरबन में चल रहे टेस्ट मैच खेला जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ मैच फिक्सिंग की खबर से हर कोई हैरान करने वाली खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीका का तीन खिलाड़ियों को मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है, सभी ही खिलाड़ी साउथ अफ्रीका क्रिकेट के लिए खेलते थे।

9 साल पुराना है फिक्सिंग का मामला


जानकारी के मुताबिक साउथ अफ्रीका के अपराध जांच विभाग, डाइरेक्टोरेट ऑफ प्रायॉरिटी क्राइम इन्वेस्टिगेशन (DPCI) ने 9 साल पुराने मैच फिक्सिंग मामले में सोतसोबे समेत दो अन्य खिलाड़ियों, थामी त्सोलेकिले और इथी मभालती को भी गिरफ्तार किया है। सोलेकिले ने साउथ अफ्रीका के लिए 3 टेस्ट मैच खेले थे जबकि एमबलाती ने घरेलू क्रिकेट में 129 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इनकी गिरफ्तारी का सिलसिला 2016 में शुरू हुए 'रैम स्लैम' टी20 टूर्नामेंट से जुड़ा है, जिसमें मैच फिक्सिंग की खबरें सामने आई थीं। व्हिसलब्लोअर के इस खुलासे ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को इन खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर मजबूर किया।

साउथ अफ्रीका के प्रमुख खिलाड़ी रहे हैं सोतसोबे

इथी मभालती को 18 नवंबर को गिरफ्तार किया गया और उनकी सुनवाई 20 फरवरी 2025 तक टाल दी गई है। त्सोलेकिले और सोतसोबे को क्रमशः 28 और 29 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि सोतसोबे ने साउथ अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में खेला था। वनडे में उन्होंने 94 विकेट लिए थे और प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों जैसे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, और रोहित शर्मा को आउट किया था। हालांकि, दिसंबर 2015 के बाद से उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट में कोई मैच नहीं खेला।

Maharashtra Politics: चुनाव के बाद महायुति में सब ठीक नहीं? सरकार गठन से पहले अचानक पैतृक गांव चले गए एकनाथ शिंदे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।