Virat Kohli : विराट कोहली ने अचानक क्यों सोशल मीडिया से बना ली दूरी? खुद किया ये बड़ा खुलासा

विराट कोहली काफी समय से सोशल मीडिया पर ज़्यादा एक्टिव नहीं हैं। कुछ फैंस का मानना है कि बीसीसीआई के साथ किसी विवाद के कारण उन्होंने पोस्ट करना बंद कर दिया है। लेकिन अब विराट ने खुद इस पर अपना बयान दिया है और बताया है कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी क्यों बनाई है

अपडेटेड Mar 16, 2025 पर 5:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
विराट कोहली काफी समय से सोशल मीडिया पर ज़्यादा एक्टिव नहीं हैं।

Virat Kohli  : टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने हाल ही में टीम इंडिया के साथ चैंपियंस ट्रॉफी जीती। उनके फैंस को उम्मीद थी कि वह इस बड़ी जीत पर सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट जरूर करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।विराट कोहली काफी समय से सोशल मीडिया पर ज़्यादा एक्टिव नहीं हैं। कुछ फैंस का मानना है कि बीसीसीआई के साथ किसी विवाद के कारण उन्होंने पोस्ट करना बंद कर दिया है। लेकिन अब विराट ने खुद इस पर अपना बयान दिया है और बताया है कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी क्यों बनाई है।

जब भी कोहली कोई एड पोस्ट करते हैं, तो उनके कमेंट सेक्शन में लोग शिकायत करने लगते हैं कि वह सिर्फ प्रमोशन कर रहे हैं। कुछ लोग तो उनके अकाउंट को 'एडग्राम' और 'इंस्टाग्राम का टाइम्स स्क्वायर' तक कहने लगे हैं। कई फैन्स इस बात से भी नाराज हैं कि कोहली ने दुबई में भारत की ऐतिहासिक चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बारे में कुछ भी पोस्ट नहीं किया। इसी बीच, उन्होंने अपनी पोस्ट्स को लेकर कुछ सफाई भी दी है।

विराट ने सोशल मीडिया से दूरी क्यों बना ली?

विराट कोहली ने हाल ही में बताया कि वे सोशल मीडिया पर बहुत ज़्यादा एक्टिव क्यों नहीं रहते। उन्होंने कहा कि, "चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बारे में पोस्ट करने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि सभी को पहले से ही पता है कि भारत ने वह ट्रॉफी जीती थी। अगर मैं इस पर पोस्ट कर दूं, तो हमें दो ट्रॉफी नहीं मिलेंगी। सच तो वही रहेगा।" कोहली ने बताया कि, उन्होंने खुद ही यह फैसला लिया है कि वे सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बनाएंगे। सोशल मीडिया से जुड़े रहना उनके लिए बहुत ज़्यादा हो गया था और यह ध्यान भटकाने लगा था।


उन्होंने कहा कि, "जब तकनीक किसी जरूरी लक्ष्य से न जुड़ी हो, तो वह ध्यान भटकाने लगती है," उन्होंने यह भी बताया कि वह ऐसे समय में बड़े हुए हैं जब लोगों के पास हर समय स्मार्टफोन नहीं होता था। इसलिए उनके लिए फोन से दूर रहना आसान है।

फैंस क्यों हैं नाराज़?

कोहली ने माना कि, लोग उनके कम पोस्ट करने से खुश नहीं हैं, लेकिन उन्होंने यह फैसला सोच-समझकर लिया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ज़्यादा समय बिताने से उनकी ऊर्जा कम हो रही थी, जो वे अपने खेल और जीवन में लगा सकते थे। बता दें कि विराट कोहली दुनिया में सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 270 मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। वे क्रिस्टियानो रोनाल्डो (650 मिलियन) और लियोनेल मेस्सी (504 मिलियन) के बाद तीसरे नंबर पर आते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।