Virender Sehwag : क्रिकेट प्रेमियों के लिए आने वाले कुछ दिन काफी खास होने वाले हैं। वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट की दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टूर्नामेंट चैंपियन ट्रॉफी का आगाज होने वाला है। पाकिस्तान और दुबई में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत समेत कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। ODI वर्ल्ड कप के बेहद करीब पहुंच कर उसे गंवाने वाली भारतीय टीम से चैंपियन ट्रॉफी को लेकर फैंस को काफी उम्मीदें। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। वहीं इन सबके बीच भारत के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में से एक वीरेंद्र सहवाग ने, वनडे क्रिकेटमें सचिन और विराट में कौन नंबर वन? इस सावल को लेकर बड़ा जवाब दिया है।
चुने ऑल टाइम टॉप-5 बल्लेबाज
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ऑलटाइम टॉप-5 बल्लेबाजों का चयन किया है। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज से बातचीत में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपने करियर के दौरान खेलने वाले शीर्ष पांच वनडे बल्लेबाजों को चुना। उन्होंने पांच में दो भारतीयों को शामिल किया, जबकि अन्य तीन दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज से हैं। इस लिस्ट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली समेत पाकिस्तान के इंजमाम उल हक, साउथ अफ्रीका के एबी डी विलियर्स और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को चुना है।
जानें लिस्ट में और किसके नाम
वीरेंद्र सहवाग ने जिन खिलाड़ियों को अपने लिस्ट में जगह दी है, उनकी रैंकिंग भी की है। उन्होंने अपनी लिस्ट में टॉप-2 में दोनों भारतीयों को रखा है, वहीं आखिरी तीन पोजिशन पर विदेशी खिलाड़ियों को चुना है। सहवाग की लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल पांचवें स्थान पर रहे। चौथे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने 2008 से 2010 तक आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) सेटअप में सहवाग के साथ खेला था।
तीसरे नंबर पर, सहवाग ने पाकिस्तान के पूर्व मध्यक्रम बल्लेबाज इंजमाम-उल-हक को चुना, जिन्होंने 1990 और 2000 के दशक में दबदबा बनाया था। नंबर-2 पर उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को रखा। सहवाग ने कहा, “सचिन मेरे रोल मॉडल रहे हैं। अगर मैं यहां बैठकर क्रिकेट के बारे में बोल रहा हूं तो वो सिर्फ सचिन तेंदुलकर की वजह से। 1992 वर्ल्ड कप से मैंने उन्हें देखना शुरू किया, वो टीवी में बैटिंग करते थे और मैं बाहर उन्हें कॉपी करता था।” वहीं नंबर एक पर सहवाग ने विराट कोहली को रखा है। सहवाग ने विराट को लेकर कहा कि, आने वाले समय में विराट कोहली जैसा कंसिस्टेंट प्लेयर शायद ही कोई आए, जिसको एक टैग दिया गया है चेज मास्टर।