Get App

विराट और सचिन तेंदुलकर में कौन है नंबर-1? वीरेंद्र सहवाग ने दिया ये जवाब, चुने ऑल टाइम टॉप-5 बल्लेबाज

वीरेंद्र सहवाग ने जिन खिलाड़ियों को अपने लिस्ट में जगह दी है, उनकी रैंकिंग भी की है। उन्होंने अपनी लिस्ट में टॉप-2 में दोनों भारतीयों को रखा है, वहीं आखिरी तीन पोजिशन पर विदेशी खिलाड़ियों को चुना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2025 पर 8:22 PM
विराट और सचिन तेंदुलकर में कौन है नंबर-1? वीरेंद्र सहवाग ने दिया ये जवाब, चुने ऑल टाइम टॉप-5 बल्लेबाज
वीरेंद्र सहवाग ने चुने ऑल टाइम टॉप-5 बल्लेबाज

Virender Sehwag  : क्रिकेट प्रेमियों के लिए आने वाले कुछ दिन काफी खास होने वाले हैं। वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट की दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टूर्नामेंट चैंपियन ट्रॉफी का आगाज होने वाला है। पाकिस्तान और दुबई में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत समेत कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। ODI वर्ल्ड कप के बेहद करीब पहुंच कर उसे गंवाने वाली भारतीय टीम से चैंपियन ट्रॉफी को लेकर फैंस को काफी उम्मीदें। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। वहीं इन सबके बीच भारत के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में से एक वीरेंद्र सहवाग ने, वनडे क्रिकेटमें सचिन और विराट में कौन नंबर वन? इस सावल को लेकर बड़ा जवाब दिया है।

चुने ऑल टाइम टॉप-5 बल्लेबाज

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ऑलटाइम टॉप-5 बल्लेबाजों का चयन किया है। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज से बातचीत में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपने करियर के दौरान खेलने वाले शीर्ष पांच वनडे बल्लेबाजों को चुना। उन्होंने पांच में दो भारतीयों को शामिल किया, जबकि अन्य तीन दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज से हैं। इस लिस्ट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली समेत पाकिस्तान के इंजमाम उल हक, साउथ अफ्रीका के एबी डी विलियर्स और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को चुना है।

जानें लिस्ट में और किसके नाम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें