Get App

WFI का चुनाव 4 जुलाई को होगा, जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस महेश मित्तल को बनाया गया रिटर्निंग ऑफिसर

भारत के शीर्ष पहलवानों (Wrestlers) की तरफ से यौन उत्पीड़न (Sexual Harrasment) के आरोपों का सामना कर रहे WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) का इस साल मार्च में कार्यकाल पूरा हो गया। ये उनका तीसरा कार्यकाल था, वह 12 साल से इस पद पर थे। WFI ने पहले 7 मई को चुनाव की तारीख की घोषणा की थी, लेकिन खेल मंत्रालय ने इसे "अमान्य" घोषित किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 12, 2023 पर 5:12 PM
WFI का चुनाव 4 जुलाई को होगा, जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस महेश मित्तल को बनाया गया रिटर्निंग ऑफिसर
WFI का चुनाव 4 जुलाई को होगा

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के चुनाव 4 जुलाई को होंगे, भारतीय ओलंपिक संघ ने सोमवार को इसकी घोषणा की। साथ ही चुनाव कराने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस (रिटायर) महेश मित्तल कुमार को नियुक्त किया। भारत के शीर्ष पहलवानों (Wrestlers) की तरफ से यौन उत्पीड़न (Sexual Harrasment) के आरोपों का सामना कर रहे WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) का इस साल मार्च में कार्यकाल पूरा हो गया। ये उनका तीसरा कार्यकाल था, वह 12 साल से इस पद पर थे।

WFI ने पहले 7 मई को चुनाव की तारीख की घोषणा की थी, लेकिन खेल मंत्रालय ने इसे "अमान्य" घोषित किया। मंत्रालय ने WFI के कामकाज को देखने और 45 दिनों के भीतर नए सिरे से चुनाव कराने के लिए दो सदस्यों वाली एक कमेटी बनाई थी।

IOA ने सोमवार को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त कर चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी है। Hindustan Times के मुताबिक, IOA के संयुक्त सचिव और कार्यवाहक CEO कल्याण चौबे ने जस्टिस (रिटायर) कुमार को एक पत्र लिखा है।

Wrestlers Protest: 15 जून तक चार्जशीट, महीने के अंत तक WFI चुनाव, पहलवानों और सरकार के बीच इन मुद्दों पर बनी बात

इस पत्र में कहा गया, "IOA को WFI की कार्यकारी समिति के चुनाव कराने के लिए आगे कदम उठाने होंगे और आपको WFI के चुनाव कराने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त करके खुशी होगी। आप चुनाव कराने में सहायता के लिए एक असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर और दूसरे कर्मचारियों को नियुक्त करने पर विचार कर सकते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें