Get App

Women T20 World Cup: बांग्लादेश से महिला टी-20 विश्वकप की छिन सकती है मेजबानी, तख्तापलट के बाद ICC की है नजर

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में तख्ता पलट हो गया है। इसके बाद अब यहां होने वाले महिला टी-20 विश्वकप पर खतरों के बादल मंडराने लगे देश में 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक महिला टी-20 विश्वकप का आयोजन होना है। इस पूरे मामले में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) अपनी पैनी नजर बनाए हुए है

Jitendra Singhअपडेटेड Aug 06, 2024 पर 11:44 AM
Women T20 World Cup: बांग्लादेश से महिला टी-20 विश्वकप की छिन सकती है मेजबानी, तख्तापलट के बाद ICC की है नजर
Bangladesh Protest: राजनीतिक अस्थिरता की वजह से बांग्लादेश में होने वाले टी20 महिला वर्ल्ड कप पर संशय बढ़ गया है।

बांग्लादेश में इन दिनों हालात बेहद खराब चल रहे हैं। वहां की स्थिति कब तक ठीक होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। देश में तख्तापलट हो चुका है। देश की पीएम शेख हसीना त्यागपत्र देकर बांग्लादेश छोड़ चुकी हैं। देश में टी-20 महिला विश्वकप का आयोजन होना है। लिहाजा बांग्लादेश में महिला टी-20 विश्वकप के आयोजन पर खतरों के बादल मंडराने लगे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (International Cricket Council -ICC) की आंतरिक सुरक्षा टीम बांग्लादेश में फैली अराजकता पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक बांग्लादेश को 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी करनी है।

बांग्लादेश के मौजूदा हालात को देखते हुए वहां विश्व कप का आयोजन होना मुश्किल दिख रहा है। महिला टी-20 विश्वकप का यह 9वां संस्करण हैं। देश में यह दो जगह आयोजित किया जाना है। इसमें शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) ढाका और सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Sylhet International Cricket Stadium) में होगा। यहां कुल 2 मैच खेले जाएंगे।

बांग्लादेश पर ICC की है पैनी नजर

आईसीसी ने एक बयान में कहा कि क्रिकेट संस्था देश में स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। वो अपनी सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में है। आईसीसी ने यह भी कहा कि टूर्नामेंट के सभी प्रतिभागियों की सुरक्षा और भलाई उनकी पहली प्राथमिकता है। आईसीसी इस मुद्दे पर अभी इंतजार करने की नीति अपना रहा है। आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने कहा कि आईसीसी के पास अपने सभी सदस्य देशों में एक स्वतंत्र सुरक्षा निगरानी प्रणाली है। स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है। टूर्नामेंट होने में अभी करीब 7 हफ्ते बाकी है। ऐसे में इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। फिलहाल महिला विश्वकप का आयोजन बांग्लादेश में होगा या इससे बाहर, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें