WPL 2025 Auction: 16 साल की इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए मची होड़, मुंबई इंडियंस ने इतने करोड़ में खरीदा

WPL 2025 Auction: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 15 दिसंबर को बेंगलुरु में हुआ। इस नीलामी में 5 प्रमुख टीमों ने हिस्सा लिया और कुल 19 खिलाड़ियों को खरीदा। इन खिलाड़ियों के लिए कुल मिलाकर 9.05 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गई। इस ऑक्शन में सबकी नजर 16 साल की जी कमलिनी पर रही जिनको मुंबई इंडियंस ने 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा

अपडेटेड Dec 15, 2024 पर 7:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
WPL 2025 Auction: कौन है 16 साल की भारतीय खिलाड़ी जी कमलिनी, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा

WPL 2025 Auction: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 सीजन के लिए रविवार यानी 15 दिसंबर को खिलाड़ियों की निलामी हुई। इस मिनी ऑक्शन में कुल 19 खिलाड़ी की किस्मत खुली है। बेंगलुरु में हुए इस ऑक्शन में 5 टीमों ने 9.05 करोड़ रुपए खर्च किए। वहीं इस ऑक्शन में जिस खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हुई, वो 16 साल की जी कमलिनी है। जी कमलिनी को मुंबई इंडियंस ने 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा है, इनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपए थी।

इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए मची होड़

बता दें कि वीमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन 2025 में मुंबई इंडियंस ने 16 साल की जी कमलिनी को 1.60 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस के खरीदते ही जी कमलिनी, चर्चा में आ गईं। बता दें कि तमिलनाडु की इस ऑलराउंडर का बेस प्राइस केवल 10 लाख रुपये था, लेकिन उनके शानदार स्किल के कारण निलामी में उनपर 16 गुना से ज्यादा की बोली लगी। कमलिनी को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होड़ देखने को मिली, लेकिन अंत में मुंबई ने इन पर ज्यादा बोली लगाकर खरीदा।


लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर हैं कमलिनी

गौरतलब है कि जी कमलिनी ने अंडर 19 महिला टी-20 ट्रॉफी में अपनी बेहतरीन बैटिंग और बॉलिंग से सबको प्रभावित किया था। वह टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनी थीं और तमिलनाडु को खिताब जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वो लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए भी जानी जाती हैं।

अंडर 19 महिला ट्रॉफी में उन्होंने 10 छक्के लगाकर अपनी पूरी दुनिया को अपना नाम जानने पर मजबूर किया था। इसके अलावा, जी कमलिनी एक लेग स्पिन गेंदबाज हैं और विकेटकीपिंग भी कर सकती हैं। फिलहाल वह चेन्नई स्थित सुपर किंग्स अकादमी में ट्रेनिंग कर रही हैं और भारतीय महिला अंडर 19 टीम की सदस्य भी हैं। अब वह हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए खेलने को तैयार हैं।

Year end 2024: पूरे साल लोग गूगल पर किन फिल्मों को सबसे ज्यादा सर्च किया? यहां देखिए पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।