WPL 2025 Auction: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 सीजन के लिए रविवार यानी 15 दिसंबर को खिलाड़ियों की निलामी हुई। इस मिनी ऑक्शन में कुल 19 खिलाड़ी की किस्मत खुली है। बेंगलुरु में हुए इस ऑक्शन में 5 टीमों ने 9.05 करोड़ रुपए खर्च किए। वहीं इस ऑक्शन में जिस खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हुई, वो 16 साल की जी कमलिनी है। जी कमलिनी को मुंबई इंडियंस ने 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा है, इनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपए थी।
