Wrestlers Protest: एक महीने से ज्यादा समय से प्रदर्शन कर रहे पहलवानों (Wrestlers) की खेलमंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) से मुलाकात के बाद सरकार ने उनकी ज्यादातर मांगों पर सहमति जताई है। लगभग छह घंटे से ज्यादा चली इस बैठक के बाद ठाकुर ने कहा कि खिलाड़ियों के आरोपों पर WFI के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) के खिलाफ 15 जून तक चार्जशीट दाखिल हो जाएगी और तब तक खिलाड़ी अपना प्रदर्शन स्थगित करने पर सहमत हैं।
