Wrestlers Protest: इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) की अध्यक्ष पीटी ऊषा (PT Usha) बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पहुंचीं, जहां उन्होंने पिछले 11 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे देश के शीर्ष पहलवानों से मुलाकात की। पहलवान रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) की प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। एथलीट ने WFI प्रमुख पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न (Sexuallu Harassment) करने का आरोप लगाया है।
पीटी उषा से जंतर-मंतर पर मिलने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने कहा कि उन्होंने (पीटी उषा) यही बोला कि मैं आपके साथ खड़ी हूं और आपको न्याय दिलाऊंगी। ANI से बात करते हुए पहलवान ने कहा, "जब तक बृज भूषण शरण सिंह जेल नहीं जाएंगे, तब तक हम यही रहेंगे।"
पुनिया ने कहा, "उन्होंने कहा कि वह हमारे साथ खड़ी हैं और हमें न्याय दिलाएंगी और वह पहले एक एथलीट है और फिर कुछ और। उन्होंने कहा कि वह हमारी समस्या पर गौर करेंगी और जल्द से जल्द इसका समाधान करेंगी।"
धरना स्थल पर आने से करीब एक हफ्ते ऊषा ने कहा था, "सड़कों प्रदर्शन कर के खिलाड़ी अनुशासन हीनता कर हैं और देश की छवि बिगाड़ रहे हैं।" उनके इस बयान से पहले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जोर देकर कहा था कि "प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी रही है" और "खेल और एथलीट उनकी प्राथमिकता हैं।"
IOA की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उषा ने 27 अप्रैल को कहा था, "IOA का अपना एथलीट कमिशन है। उसके पास जाने के बजाए, वे (पहलवान) सीधा सड़कों पर उतर गए है। उन्हें हमारे पास आना चाहिए था। पहलवानों खुद ही एक एड-हॉक कमेटी की सलाही दी थी, जो हमने बनाई भी।"
IOA की एग्जीक्यूटिव कमेटी में वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा, पूर्व शूटर सुमा शिरूर और हाई कोर्ट के एक रिटायर जज को WFI चलाने और चुनाव कराने के लिए चुना गया था।
वहीं प्रदर्शन के प्रमुख चेहरों में से एक पहलवान साक्षी मलिक ने पीटी ऊषा के बारे में कहा, एक महिला एथलीट होने के नाते, वो खुद दूसरी महिला एथलीट की नहीं सुन रही हैं। हमने बचपन से ही उनसे प्रेरणा ली है और उन्हें फॉलो किया है।
प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए साक्षी ने कहा, यहां क्या अनुशासन हीनता है, हम यहां शांतिपूर्ण तरीके से बैठे हैं। इसके अलावा CWG और वर्ल्ड चैंपियनशिप की विजेता विनेशा फोगाट ने भी पीटी ऊषा के बयान को, "असंवेदनशील" बताया।