Get App

Wrestlers Protest: पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचीं IOA अध्यक्ष पीटी ऊषा, खिलाड़ियों को 'न्याय दिलाने का आश्वासन दिया'

Wrestlers Protest: पीटी उषा (PT Usha) से जंतर-मंतर पर मिलने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने कहा कि उन्होंने (पीटी उषा) यही बोला कि मैं आपके साथ खड़ी हूं और आपको न्याय दिलाऊंगी। पहलवान ने कहा, "जब तक बृज भूषण शरण सिंह जेल नहीं जाएंगे, तब तक हम यही रहेंगे।" पिछले 11 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं देश के शीर्ष पहलवान

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड May 03, 2023 पर 1:30 PM
Wrestlers Protest: पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचीं IOA अध्यक्ष पीटी ऊषा, खिलाड़ियों को 'न्याय दिलाने का आश्वासन दिया'
पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचीं IOA अध्यक्ष पीटी ऊषा

Wrestlers Protest: इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) की अध्यक्ष पीटी ऊषा (PT Usha) बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पहुंचीं, जहां उन्होंने पिछले 11 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे देश के शीर्ष पहलवानों से मुलाकात की। पहलवान रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) की प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। एथलीट ने WFI प्रमुख पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न (Sexuallu Harassment) करने का आरोप लगाया है।

पीटी उषा से जंतर-मंतर पर मिलने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने कहा कि उन्होंने (पीटी उषा) यही बोला कि मैं आपके साथ खड़ी हूं और आपको न्याय दिलाऊंगी। ANI से बात करते हुए पहलवान ने कहा, "जब तक बृज भूषण शरण सिंह जेल नहीं जाएंगे, तब तक हम यही रहेंगे।"

पुनिया ने कहा, "उन्होंने कहा कि वह हमारे साथ खड़ी हैं और हमें न्याय दिलाएंगी और वह पहले एक एथलीट है और फिर कुछ और। उन्होंने कहा कि वह हमारी समस्या पर गौर करेंगी और जल्द से जल्द इसका समाधान करेंगी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें