Wrestlers Protest: बृजभूषण सिंह के खिलाफ आज ही दर्ज होगी FIR, पहलवानों को मिला नीरज चोपड़ा और गीता फोगाट का साथ, पढ़ें बड़े अपडेट्स

दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट (SC) को बताया कि भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ सात महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर उसने शुक्रवार को FIR दर्ज करने का फैसला किया है। दिल्ली पुलिस की ओर से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ को बताया कि आज FIR दर्ज की जाएगी

अपडेटेड Apr 28, 2023 पर 3:38 PM
जंतर मंतर पर अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान पहलवान विनेश फोगट, साक्षी मलिक और संगीता फोगट (PHOTO-PTI)

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शनकारी पहलवानों (Protesting Wrestlers) की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि WFI प्रमुख के खिलाफ आज ही FIR दर्ज होगी। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने SC को बताया कि बृजभूषण शरण सिंह पर आज ही FIR दर्ज की जाएगी।

WFI के अध्यक्ष के खिलाफ नए सिरे से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन में पहलवान विनेश फोगट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक प्रमुख रूप से शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों ने सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने के अपने अनुरोध पर तत्काल सुनवाई के लिए शीर्ष अदालत का रुख किया था।

PM मोदी ने भावुक लेख लिख शेयर की प्रकाश सिंह बादल से जुड़ी यादें, पूर्व सीएम को बताया ' महान योद्धा'

पहलवानों के आरोप के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पहले दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा था कि उनके आरोपों पर कोई मामला दर्ज किया गया है या नहीं। CJI डी वाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली बेंच ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के बारे में याचिका में गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले पर इस अदालत की तरफ से विचार करने की जरूरत है।"


दूसरी तरफ भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने अभी तक आरोपों की जांच पूरी नहीं की है। जबकि सरकार की तरफ से बनाए गए निरीक्षण पैनल के नतीजों को भी अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।

पहलवानों के प्रदर्शन के बड़े अपडेट्स:

  • WFI प्रमुख और BJP सांसद के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने SC को बताया कि बृजभूषण शरण सिंह पर आज ही FIR दर्ज की जाएगी
  • - कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वह सोमवार को कुश्ती प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे और उनके 'सत्याग्रह' में शामिल होंगे। सिद्धू हाल ही में पटियाला जेल से बाहर आए हैं।

  • - टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा शुक्रवार को प्रदर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में उतर आए। उन्होंने कहा, “अपने एथलीटों को न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर देखकर मुझे दुख होता है। उन्होंने हमारे महान देश का प्रतिनिधित्व करने और हमें गौरवान्वित करने के लिए कड़ी मेहनत की है।"

  • - इस बीच, बीजेपी सांसद बृजभूषण ने एक पर्सनलाइज्ड वीडियो जारी कर कहा है कि जिस दिन खुद को असहाय महसूस करेंगे, उस दिन मौत को गले लगाने की इच्छा करेगी। बृज भूषण ने वीडियो में कहा, “दोस्तों, जिस दिन मैं आत्मविश्लेषण करूं कि मैंने क्या पाया और क्या खोया, और महसूस करूं कि अब मुझमें लड़ने की ताकत नहीं रही; जिस दिन मैं असहाय महसूस करूंगा, तब मैं मौत की कामना करूंगा, क्योंकि मैं उस तरह का जीवन नहीं जीऊंगा। ऐसा जीवन जीने के बजाय, मैं चाहता हूं कि मौत मुझे अपने आलिंगन में ले ले।"
  • - विनेश फोगट ने इस मुद्दे पर भारतीय क्रिकेटरों और बाकी शीर्ष खिलाड़ियों की चुप्पी पर सवाल उठाया है। Indian Express ने उनके हवाले से कहा, "पूरा देश क्रिकेट की पूजा करता है, लेकिन एक भी क्रिकेटर ने बात नहीं की। हम ये नहीं कह रहे हैं कि आप हमारे पक्ष में बोलें, लेकिन कम से कम एक न्यूट्रल मैसेज दें और कहें कि किसी भी पार्टी के लिए न्याय होना चाहिए। यही मुझे पीड़ा देता है… चाहे वह क्रिकेटर्स हों, बैडमिंटन खिलाड़ी हों, एथलेटिक्स हों, बॉक्सिंग हों…"
  • - IOA अध्यक्ष पीटी उषा ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पहलवानों ने सड़कों पर उतरकर अनुशासन तोड़ा है। उषा ने खेल निकाय की कार्यकारी समिति की बैठक के बाद मीडिया से कहा, "हमारा मानना ​​है कि यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए IOA की एक समिति और एथलीट आयोग है। दोबारा सड़कों पर जाने के बजाय उन्हें हमारे पास आना चाहिए था, लेकिन वे IOA में बिल्कुल नहीं आए।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।