Wrestlers Protest: देश के टॉप पहलवानों के रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) और उसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद पहली बार केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) का बयान सामने आया है। उन्होंने यहां तक कहा है कि वे नाराज खिलाड़ियों से भी मिलेंगे। CNN-News18 के मुताबिक, खेल मंत्री आज रात 10 बजे विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मिल सकते हैं।
