Get App

Kerala gold smuggling Case की आरोपी स्वप्ना सुरेश के बयान से मचा तूफान, विदेशी मुद्रा की तस्करी में CM का नाम

स्वप्ना सुरेश ने UAE के पिछले काउंसल जनरल के साथ मुख्यमंत्री के करीबी संबंधों और अवैध वित्तीय लेनदेन के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 05, 2021 पर 1:55 PM
Kerala gold smuggling Case की आरोपी स्वप्ना सुरेश के बयान से मचा तूफान, विदेशी मुद्रा की तस्करी में CM का नाम

केरल के सोने की तस्करी मामले (Kerala gold smuggling case) की जांच कर रहे कस्टम कमिश्नर सुमित कुमार ने एक अदालत में चौंकाने वाला दावा किया है कि मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश (Swapna Suresh) ने अपने बयान में कहा कि उसने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) के कहने पर विदेशी मुद्रा की तस्करी की थी।

सुमित कुमार ने हाई कोर्ट को बताया, "इस मामले में गिरफ्तार स्वप्ना सुरेश ने UAE के पिछले काउंसल जनरल के साथ मुख्यमंत्री के करीबी संबंधों और अवैध वित्तीय लेनदेन के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।" उन्होंने कहा कि आरोप एर्नाकुलम में मजिस्ट्रेट के सामने उनकी तरफ से दिए गए एक गोपनीय बयान में थे।

बयान में कहा गया है कि सुरेश ने केरल विधानसभा अध्यक्ष और विजयन मंत्रिमंडल के तीन सदस्यों के खिलाफ अवैध पैसों के लेनदेन के आरोप भी लगाए हैं। केरल में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस तरह के चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं और तस्करी के रैकेट के कारण सीएम पर खुद भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। हालांकि, पांच केंद्रीय एजेंसियां इस मामले की ​​जांच कर रही हैं, जिन पर विजयन ने राजनीति से प्रेरित होने का आरोप लगाया है।

कस्टम कमिश्नर ने कोर्ट से अपने बयान में कहा कि सुरेश ने सीएम और उनके पूर्व प्रमुख सचिव एम शिवशंकर से करीबी संबंध का खुलासा किया था, जो इस समय जमानत पर बाहर हैं।

उन्होंने कहा, "उसने विभिन्न सौदों से हाई-प्रोफाइल लोगों की भागीदारी और सपोर्ट के बारे में बताया है। पहले रेस्पॉन्डेंट ने कहा था कि वह इन सभी लेन-देन से वाकिफ है और गवाह भी है, क्योंकि वह अरबी भाषा की अच्छी जानकार है और इसलिए उसे उपरोक्त सभी व्यक्तियों और मध्य पूर्व मूल के व्यक्तियों के बीच ट्रांसलेटर के रूप में काम करने के लिए मजबूर किया गया था।"

इसमें आगे कहा, "पूर्व प्रधान सचिव और कई दूसरे अधिकारी केरल के हाई प्रोफाइल राजनेताओं और UAE के अधिकारियों के बीच लिंक बनाने का काम करते थे। इसके अलावा राज्य सरकार की विभिन्न गतिविधियों और परियोजनाओं की आड़ में अवैध वित्तीय लेनेदेन का कॉर्डिनेश भी वो ही करते थे।"

कस्टम अधिकारियों द्वारा पिछले साल जुलाई में इंपोर्टेट प्लंबिंग सामग्री में छुपाए गए 30 किलोग्राम वजन के सोने को जब्त करने के बाद ये मामला सामने आया। एयर कार्गो कसाइनमेंट तिरुवनंतपुरम जिले में संयुक्त अरब अमीरात के महावाणिज्य दूतावास का एड्रेस था। अधिकारियों ने सोने की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई थी।

सुरेश ने दिसंबर में एक बयान में उसे और उसके परिवार को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी के बारे में बताया था, कुछ लोगों ने संपर्क किया था और जांच एजेंसियों को उच्च प्राधिकरण में उन लोगों के नाम का खुलासा करने के खिलाफ धमकी दी थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें