Get App

Student Credit Card योजना पश्चिम बंगाल में आज से लागू, हायर एजुकेशन के लिए मिलेगा 10 लाख का लोन

पश्चिम बंगाल में आज हाइयर एजुकेशन के साथ कॉम्पिटिटिव एग्जाम और इंजीनिरिंग के साथ मेडिकल आदि की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम लॉन्च होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2021 पर 1:05 PM
Student Credit Card योजना पश्चिम बंगाल में आज से लागू, हायर एजुकेशन के लिए मिलेगा 10 लाख का लोन

पश्चिम बंगाल में आज हाइयर एजुकेशन के साथ कॉम्पिटिटिव एग्जाम और इंजीनिरिंग के साथ मेडिकल आदि की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम (Student Credit Card Scheme) लॉन्च होगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस स्कीम को लॉन्च करेंगी जिसके तहत स्टूडेंट्स को हाइयर स्टडीज के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन केवल 4% इंटरेस्ट पर मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार इस एजपकेशन लोन की गारंटर बनेगी। इस स्काम के तहत लोन लेने के लिए छात्रों के पेरेंट्स को अपनी संपत्ति कोलेट्रल के रूप में गिरवी नहीं रखनी पड़ेगी। इस योजना के तहत राज्य के छात्रों को ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और रिसर्च के लिए लोन मुहैया कराया जाएगा। 40 वर्ष की आयु तक के विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

इसके अलावा कॉम्पिटेटिव एग्जाम जैसे JEE, JEE Advance, NEET, CLAT, CAT और सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को भी इस स्कीम का फायदा मिलगा। इन एग्जाम की तैयारी के लिए प्राइवेट संस्थानों में कोचिंग करने वाले छात्र भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

इस योजना का लाभ 10वीं पास कर चुके छात्र और पश्चिम बंगाल में पिछले 10 साल से रह रहे छात्र उठा सकेंगे। इस संदर्भ में राज्य सरकार ने सभी जिलों के DM को आदेश दे दिया है। Student Credit Card Scheme का वादा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने इलेक्शन मैनिफेस्टो में किया था।

Student Credit Card Scheme के तहत लोन लेने की प्रक्रिया को काफी सरल बनाया गया है। इस लोन यानी Student Credit Card के लिए स्टूडेंट्स ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकेंगे। स्टूडेंट यह लोन नौकरी मिलने के बाद चुकाएंगे।  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि छात्र को नौकरी मिलने के बाद कर्ज चुकाने के लिए 15 साल का समय दिया जाएगा। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें