Get App

सुशांत सिंह आत्महत्या: 4 साल में एक्टर के खातों से 50 करोड़ निकाले गए, कहां गए ये पैसे

बिहार पुलिस लगातार यह आरोप लगा रही है कि मुंबई पुलिस सुशांत सिंह मामले की जांच में अड़चन डाल रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2020 पर 4:00 PM
सुशांत सिंह आत्महत्या: 4 साल में एक्टर के खातों से 50 करोड़ निकाले गए, कहां गए ये पैसे

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या की जांच को लेकर बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच ठन गई है। दोनों के बीच मतभेद सोमवार को और उजागर हो गए जब बिहार के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) गुप्तेश्वर पांडे ने मुंबई पुलिस पर यह सवाल उठाया कि सुशांत सिंह के खातों में पैसों की गड़बड़ी के मामले की जांच क्यों नहीं करने दे रहे हैं। पांडे ने मीडिया से बातचीत में कहा, "पिछले 4 साल में सुशांत सिंह के खातों में 50 करोड़ रुपए आए और ये पैसे निकाल लिए गए। पिछले एक साल में उनके खातों में 17 करोड़ रुपए आए लेकिन उसमें से 15 करोड़ रुपए निकाल लिए गए। क्या यह जांच का मुद्दा नहीं है। हम चुप नहीं रहने वाले हैं। हम मुंबई पुलिस से यह पूछेंगे कि वो ऐसे लीड पर भी चुप क्यों है।"

इससे पहले रविवार को भी बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस के खिलाफ अपना विरोध कड़े शब्दों में जताया था। सुशांत सिंह मामले की जांच के लिए बिहार से मुंबई गए IPS विनय तिवारी को मुंबई म्यूनसिपल अथॉरिटी ने 14 दिनों के लिए Quarantine कर लिया। हैरानी की बात है कि जिस प्लेन से तिवारी गए थे उसमें सिर्फ उन्हें ही BMC ने Quarantine किया।

बिहार पुलिस के आरोपों पर मुंबई पुलिस के कमीशनर परम बिर सिंह ने मीडिया से बातचीत में अपना पक्ष साफ करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अभी तक हम 56 लोगों के बयान रिकॉर्ड किए जा चुके हैं। उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि 14 जून को सुशांत की आत्महत्या से पहली रात में बांद्रा में उनके घर कोई पार्टी हुई थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें