Get App

Tamil Nadu : पीएम मोदी ने सेना को सौंपा अर्जुन टैंक, रक्षा क्षेत्र में आत्म निर्भर भारत

पीएम मोदी ने चेन्नई में अर्जुन टैंक को सेना को सौंप दिया, इस दौरान उन्होंने अन्य कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 15, 2021 पर 10:12 AM
Tamil Nadu : पीएम मोदी ने सेना को सौंपा अर्जुन टैंक, रक्षा क्षेत्र में आत्म निर्भर भारत

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रविवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई दौरे पर गए। यहां उन्होंने सेनाध्यक्ष जनरल MM नरवणे को अर्जुन मेन बैटल टैंक (MK-1A)  के मॉडल को सेना को सौंप दिया। इसके अलावा वे उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने चेन्नई और अटिपट्टू के बीच चौथी रेलवे लाइन का उद्घाटन किया। यह रेलवे 293.40 करोड़ रुपये की लागत से बनी 22.1 किमी लंबी यह लाइन चेन्नई और तिरुवल्लूर जिलों को जोड़ेगी।

इसके बाद पीएम मोदी ने ग्रैंड एनीकट नहर प्रणाली के विस्तार, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण का उद्घाटन किया। इस नहर का आधुनिकीकरण 2,640 करोड़ रुपये की लागत से होगा, जिससे नहरों में पानी की क्षमता बढ़ेगी। इसके साथ ही IIT मद्रास के डिस्कवरी कैंपस का उद्घाटन किया। यह कैंपस चेन्नई के पास थच्चुर में बनाया जाएगा। पहले पहले फेज में 2 लाख वर्ग मीटर से अधिक एरिया में बनने वाले इस कैंपस को बनाने में 1000 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
 
पीएम मोदी ने चेन्नई से ई-इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट शुरुआत की। पीएम मोदी ने कहा कि प्रोजेक्ट इनोवेशन और स्वदेशी विकास के प्रतीक हैं। इससे तमिलनाडु का और विकास होने में मदद मिलेगी। चेन्नई मेट्रो के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि इसका विकास तेजी से हो रहा है। इस साल के बजट में इस प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के लिए 63,000 करोड़ से ज़्यादा रुपये दिए हैं।

अर्जुन मेन बैटल टैंक सेना को सौंपा

पीएम मोदी ने अर्जुन मेन बैटल टैंक के मॉडल को सेना प्रमुख जनरल MM नरवणे को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि मुझे स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए और बनाए गए अर्जुन मेन बैटल टैंक(एमके-1ए) को सौंपते हुए गर्व है। ये स्वदेशी गोलाबारूद का भी इस्तेमाल करता है।

 

तमिलनाडु पहले ही भारत का ऑटोमोबाइल निर्माण का हब है,अब मैं तमिलनाडु को भारत के टैंक निर्माण के हब के रूप में विकसित होते देखता हूं। पीएम मोदी ने पुलवामा अटैक में शहीद होने वाले जवानों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि दो साल पहले इसी दिन पुलवामा हमला हुआ था। हम उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्हें हमने अटैक में गंवा दिया था।  हमें अपने सुरक्षा बलों पर गर्व है। उनकी बहादुरी से पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें