Get App

एक Youtube कुकिंग चैनल, राहुल गांधी और मशरूम बिरयानी...बस वीडियो वायरल

यूट्यूब कुकिंग चैनल Village Cooking के सदस्यों के साथ राहुल गांधी ने सिर्फ बिरयानी खाई नहीं बल्कि बनाने में भी मदद की

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2021 पर 6:59 PM
एक Youtube कुकिंग चैनल, राहुल गांधी और मशरूम बिरयानी...बस वीडियो वायरल

कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपने तमिलनाडु (Tamil Nadu) दौरे के दौरान काफी चर्चाओं में रहे हैं। राहुल ने तमिलनाडु के फेमस YouTube चैनल विलेज कुकिंग में हिस्सा लिया। अब राहुल की यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में राहुल गांधी स्थानीय रसोइयों के साथ मशरूम बिरयानी का जायका लेते दिख रहे हैं।

अपने तमिलनाडु दौरे के दौरान राहुल ने विलेज कुकिंग चैनल की टीम के साथ समय बिताया। नीले रंग की टी शर्ट पहने राहुल गांधी ने जैसे ही गांव में प्रवेश किया लोगों ने उनका वनक्कम करके स्वागत किया। राहुल की यह वीडियो करीब 14 मिनट की है। राहुल को वीडियो में विलेज कुकिंग चैनल की टीम के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।

राहुल ने बिरयानी बनाने में भी टीम की मदद की। राहुल के साथ वीडियो में कांग्रेस सांसद जोथिमनी को भी साथ देखा जा सकता है। वीडियो में सभी लोग आराम करते दिख रहे हैं। राहुल ने टीम का बिरयानी बनाने में भी साथ दिया। राहुल की इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की वीडियो और वीडियो के हिस्से काफी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि राहुल गांधी इस्तेमाल की जा रही सामग्रियों का तमिल में नाम ले रहे हैं।

विलेज कुकिंग चैनल ने शुक्रवार को वीडियो अपने YouTube चैनल पर अपलोड किया। तभी से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने राहुल की तमिल भाषा के शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए राहुल गांधी की सराहना की।

पकवान बनने के बाद राहुल को पारंपरिक केले के पत्ते पर रायते के साथ मशरूम बिरयानी पेश की गई। विलेज कुकिंग चैनल ने वीडियो के साथ लिखा कि आज हमने मशरूम बिरयानी बनाई है। राहुल गांधी हमारे साथ भोजन का आनंद ले रहे हैं। हम अपने जिंदगी में इस पल को कभी नहीं भूल सकते हैं। राहुल सर का शुक्रिया।

तमिलनाडु में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी सिलसिले में राहुल गांधी तमिलनाडु का दौरा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें