Tamil Nadu Unlock: देश भर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट आनी शुरू हो गई है। इस बीच कई राज्यों ने लॉकडाउन में ढील भी देनी शुरू कर दी है। इसी तरह तमिलनाडु सरकार ने भी राज्य में कोरोना संक्रमण के प्रसार पर रोक लगाने के लिए 31 अक्टूबर तक लॉकडाउन बढ़ा दिया था, अब उसमें ढील देने का ऐलान किया है।
सरकार ने बार को फिर से खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं सिनेमा हॉल को भी 100 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी है। इतना ही होटलों को 11 बजे के बाद करने के आदेश को रद्द कर दिया गया है।
जानिए क्या रहेगा खुला क्या रहेगा बंद
इस सब के अलावा अब राज्य में स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा सकेगा। दोनों इनडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स के लिए हरी झंडी दे दी है। वहीं स्वीमिंग पूल को therapeutical के लिए खोल दिया जाएगा। राज्य सरकार ने ये सभी छूट 1 नवंबर देने की ऐलान किया है। कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल भी खुल जाएंगे।