कानपुर : मोहब्बत में पड़ी दादी ने 30 साल के प्रेमी संग किया ऐसा 'कांड', घरवालों को भी नहीं हो रहा यकीन

उत्तर प्रदेश के कानपुर से लव अफेयर का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। प्रेम संबंध के इस अजीबोगरीब मामले में दो युवा प्रेमी नहीं बल्कि एक तीन बच्चों की दादी शामिल है। दादी बन चुकी महिला अपने 30 साल के प्रेमी संग ऐसा कांड किया है, जिसपर उसके घरवाले भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं

अपडेटेड Jan 31, 2025 पर 5:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मोहब्बत में पड़ी दादी ने कर दिया बड़ा कांड (फोटो - AI से)

Kanpur News : ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई...जगजीत सिंह के फेमस गजल कि ये लाइनें तो आपने जरूर सुनी होंगी। कानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसपर ये लाइनें सटीक बैठती हैं। कानपुर में एक दादी अम्मा अपने 30 साल के प्रेमी के साथ भाग गई है। शहर का ये अजीबे-गरीब मामला हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया से लेकर आम जुबान तक, लोग इस मामले की चर्चा करते नहीं थक रहे हैं। हैरानी की बात दे है कि बुजुर्ग महिला पहले भी ऐसा कर चुकी है और बाद में परिवार के पास वापस आ गई थी। घर वापस आने के बाद घर वालों ने महिला को फिर से परिवार का हिस्सा बना लिया था।

वहीं एक बार फिर से बुजुर्ग महिला अपने 30 साल के प्रेमी के साथ भाग गई है। बता दें कि बुजुर्ग महिला अब दादी बन चुकी है और उसके द्वारा दोबारा ऐसा करना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामले की हो रही हर तरफ चर्चा


बता दें कि ये हैरान करने वाली अजब प्रेम की गजब कहानी की चर्चा कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी है। कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक फूल कारोबारी अपनी मां तीन बच्चे और पत्नी के साथ रहता है। फूल कारोबारी के बेटों की शादी भी हो चुकी है। फूल कारोबारी की पत्नी 8 साल पहले भी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी लेकिन कुछ दिन बाद वह लौट आई थी जिसके बाद परिजनों ने उसको अपना लिया था, वही एक बार फिर से वह अपने 30 साल के प्रेमी के साथ भाग गई है।

हैरानी की बात ये है कि महिला दादी बन चुकी है उसका एक पोता भी है। इसके बावजूद वह प्यार में कुछ यूं डूबी कि वह अपने प्रेमी के साथ इस उम्र में भी भाग गई। वहीं उनकी सास ने बताया कि उन लोगों ने बहु से संपर्क करने का कोशिश की लेकिन कोई बातचीत नहीं हुई है अब वह उसे अपने परिवार में शामिल नहीं होने देंगे। उसकी वजह से पूरे बिरादरी में उनकी नाक कट गई है। वही बजरिया थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि परिवार वालों ने शिकायत दर्ज की है, जिसको देखते हुए जांच की जा रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।