Kanpur News : ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई...जगजीत सिंह के फेमस गजल कि ये लाइनें तो आपने जरूर सुनी होंगी। कानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसपर ये लाइनें सटीक बैठती हैं। कानपुर में एक दादी अम्मा अपने 30 साल के प्रेमी के साथ भाग गई है। शहर का ये अजीबे-गरीब मामला हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया से लेकर आम जुबान तक, लोग इस मामले की चर्चा करते नहीं थक रहे हैं। हैरानी की बात दे है कि बुजुर्ग महिला पहले भी ऐसा कर चुकी है और बाद में परिवार के पास वापस आ गई थी। घर वापस आने के बाद घर वालों ने महिला को फिर से परिवार का हिस्सा बना लिया था।
