Get App

Two years of Pulwama: पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान हुए थे शहीद, भारत ने लिया था बदला

2 साल पहले 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकियों ने CRPF के काफिले पर विस्फोट से भरी कार से टक्कर मार दी थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 15, 2021 पर 12:18 AM
Two years of Pulwama: पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान हुए थे शहीद, भारत ने लिया था बदला

Pulwama Terror Attack: 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के 2 साल पूरे हो गए। कश्मीर घाटी में यह सबसे बड़ा घातक हमला था। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल फोर्स (Central Reserve Police Force -CRPF) के 40 जवान शहीह हो गए थे। यह हमला उस समय हुआ था, जब CRPF के 2,500 से अधिक जवानों का काफिला 78 वाहनों में बैठकर गुजर रहा था। विस्फोट से लदी एक कार ने इस काफिले में टक्कर मार दी थी। इस टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ। CRPF जवानों के छत-विक्षत शरीर जमीन पर बिखर गए। इसमें 40 जवान शहीद हो गए थे।

 

Pulwama Attack ||

सब समाचार

+ और भी पढ़ें