UGC NET 2021: असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप के लिए UGC NET की परीक्षा के लिए एप्लिकेशन जमा करने की आखिरी तारीख आज यानी 2 मार्च है। यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA यह परीक्षा लेती है।

क्या है शिड्यूल?
इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स 2 मार्च तक ऑनलाइन एप्लिकेशन जमा कर सकते हैं। एप्लिकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 3 मार्च है। अगर आपको अपने एप्लिकेशन में कोई गलती ठीक करनी है तो इसके लिए 5 मार्च से लेकर 9 मार्च 2021 तक का वक्त दिया गया है। यह परीक्षा 2 मई से 17 मई 2021 के बीच होगी।
ऐसे जमा करें एप्लिकेशन
अगर आप भी इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें। https://bit.ly/3r7Atq9
पिछले साल कोरोनावायरस संक्रमण और लॉकडाउन के कारण यह परीक्षा नहीं हो पाई थी। इसलिए इस बार सरकार ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) की अधिकतम उम्र सीमा 30 साल से बढ़ाकर 31 साल कर दिया है। OBC-NCL, SC/ST, PWD और थर्ड जेंडर के लिए उम्र सीमा 5 साल बढ़ा दी गई है। जबकि LLN डिग्री वाले कैंडिडेट्स को तीन साल की राहत दी गई है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।