Get App

Aadhaar Card: UIDAI ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, घर बैठे आधार कार्ड से जुड़ी समस्या का होगा समाधान

UIDAI ने 1947 हेल्प लाइन नंबर शुरू की है, जिसमें देश की 12 अलग-अलग भाषाओं में अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2021 पर 10:53 AM
Aadhaar Card: UIDAI ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, घर बैठे आधार कार्ड से जुड़ी समस्या का होगा समाधान

Aadhaar Card: आधार कार्ड अब जीवन का एक आधार हो गया है। इसकी हर जगह जरूरत पड़ती है। किसी भी योजना का लाभ लेना हो बिना आधार कार्ड के संभव नहीं है। ऐसे में आधार कार्ड की अहमियत काफी ज्यादा बढ़ जाती है। लिहाजा इसे हमेशा अपडेट रखने की जरूरत है। अगर आपके आधार कार्ड में किसी तरह की कोई गडबड़ी हो गई है। तो उसे दुरुस्त कराना बहुत जरूरी है। ग्राहकों की सहूलियत को देखते हुए UIDAI ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। इसके जरिए आप अपने आधार कार्ड से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान चुटकियों में पा सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

UIDAI ने 1947 हेल्पलाइन नंबर जारी की है। इस हेल्प लाइन नंबर की खासियत यह है कि यह देश की 12 भाषाओं में काम करती है। हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगू, कन्नड़, तमिल, मलयालम, पंजाबी, गुजराती, मराठी, उड़िया, असामी और उर्दू भाषा में उपलब्ध है। 

UIDAI की ओर से हाल ही में PVC कार्ड की सुविधा मुहैया कराई गई है। यह एक तरह से ATM कार्ड की तरह होता है। आम लोगों तक इसकी पहुंच बनाने के लिए इसे कम कीमत पर रखा गया है। 

जानिए क्या है PVC कार्ड

PVC आधार कार्ड में मॉडर्न सिक्योरिटी फीचर्स हैं। इसमें गिलोच पैटर्न, होलोग्राम के साथ माइक्रोटेक्स्ट लगाए गए हैं। इसकी प्रिटिंग क्वालिटी बेहतर है। इसकी खासियत ये है कि लंबे समय तक खराब नहीं होते। इस बनवाने के लिए 50 रुपये की फीस तय की गई है। यह पॉलिविनाइल कार्ड है जो प्लास्टिक का बना होता है। इस पर आपकी सारी डिटेल्स रहती है।
 
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें